फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो सिर्फ इसलिए शादी के 1 दिन बाद दुल्हन ने मांग लिया 'तलाक'

Mon, 17 Jul 2017 05:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/डबवाली
विज्ञापन
1 of 8
Sirsa News
एक नई-नवेली दुल्हन शादी के सिर्फ एक दिन बाद ही तलाक मांगने लगी, वजह भी बेहद चौंका देने वाली है।
विज्ञापन

2 of 8
Hisar News
दरअसल, हरियाणा डबवाली के रहने वाले युवक हरदीप सिंह का उसके एक रिश्तेदार ने चंडीगढ़ में रहने वाली ज्योति नाम की लड़की के साथ रिश्ता करवाया था। रिश्ता करीब एक माह पहले हुआ था। जिसके बाद लड़का और लड़की की मुलाकात भी हुई और कई दफा बातचीत हुई। 
विज्ञापन

3 of 8
Sirsa News
शुक्रवार को पंजाब के राजपुरा के एक गुरुद्वारा में आनंद-कारज के साथ विवाह की रस्म अदा की गई। इसके बाद दुल्हन डबवाली में दूल्हे के घर पर आ गई। शनिवार दिन में शादी की पार्टी का डबवाली के ही एक निजी पैलेस में आयोजन हुआ। 

4 of 8
marriage
शादी की पार्टी के दौरान ही दुल्हन का मूड बदल गया। इसके बाद उसने इस शादी को मानने से इनकार करते हुए दूल्हे के साथ रहने से मना कर दिया। 
 
विज्ञापन

5 of 8
marriage
लड़के वालों के मुताबिक उन्होंने जब दुल्हन से बात की तो उसने बताया कि उसे लड़के वालों का घर पसंद नहीं है। हालांकि दुल्हन ने पुलिस की मौजूदगी में दिए अपने बयानों में कहा है कि वह इस शादी से खुश नहीं है। 
विज्ञापन

6 of 8
प्रतिकात्मक तस्वीर - फोटो : WondersList
हालांकि उसने खुश न होने के पीछे का कोई कारण अपने बयान में नहीं बताया। दूल्हे के परिवार वालों ने दुल्हन को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन दुल्हन इनकार करती रही। 
विज्ञापन

7 of 8
Sirsa News
दुल्हन के तेवर से परेशान होकर लड़के वालों ने पुलिस को घर पर बुलाया। करीब दो घंटों के हाई-वोल्टेज ड्रामे के बीच पुलिस की मौजूदगी में दुल्हन ने दूल्हे के साथ नहीं रहने को लेकर लिखित में अपना बयान दिया। 
विज्ञापन

8 of 8
Hisar News
इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में दुल्हन को उसके रिश्तेदारों के साथ रवाना कर दिया गया। दुल्हन ने यह भी लिखकर दिया कि जब भी लड़के वाले तलाक देने को कहेंगे, वह तलाक दे देगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें