मिनी ओलंपिक माने जाने वाले 80वें किला रायपुर खेल मेले में कई हैरतअंगेज करतब देखने को मिले। लुधियाना के राकेश कुमार ने एक आंख से 20 किलो वजन उठा वर्ल्ड रिकार्ड बनाने का दावा किया
विज्ञापन
आंख में फंसाई हुक और उठा लिया वजन, ऐसे हैरतअंगेज करतब
2 of 9
लुधियाना के ऑटो चालक सतनाम सिंह (45) ने अपनी दाढ़ी से 61 किलो वजन उठाया। सतनाम ने बताया कि दाढ़ी से 65 किलो वजन उठाने का रिकार्ड है। वह भी इस रिकार्ड को बना सकता है। अगर कोई स्पोर्ट करे तो वह भी इंग्लैंड जाकर इस रिकार्ड को तोड़ सकता है।
विज्ञापन
आंख में फंसाई हुक और उठा लिया वजन, ऐसे हैरतअंगेज करतब
3 of 9
गले में टायर डालना, घोड़ा दौड़, हॉकी मुकाबले, ऊंट व घोड़े-घोड़ियों का नाच, कान से 82 किलो वजन उठाना, आंख से वजन उठाना, एथलेटिक्स आदि आकर्षण का केंद्र रही। वहीं गतका पार्टी ने भी हैरतअंगेज कारनामे दिखाए। शाम को पंजाबी गायक गीता जैलदार ने अपनी गायकी का जादू बिखेरा।
आंख में फंसाई हुक और उठा लिया वजन, ऐसे हैरतअंगेज करतब
4 of 9
घोड़े पर करतब दिखाता एक प्रतिभागी। वहीं खेल मेले में ऊंट और घोड़ियों का करतब दिखाने पहुंचे भाई भगते गांव के हरविंदर सिंह ने लोगों का खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन
आंख में फंसाई हुक और उठा लिया वजन, ऐसे हैरतअंगेज करतब
5 of 9
राजस्थान से गुगामड़ी के मेले से 20 हजार का सवा साल का ऊंट (राजू) लाए थे। घोड़े का नाम तूफान और घोड़ी का नाम नीली है। उनके पास करीब 32 घोड़े-घोड़ियां हैं। पूर्वजों से ही यह शौक है। अब वह इन्हें मेलों में ले जाकर करतब दिखाकर रोजगार कमाता है।
विज्ञापन
आंख में फंसाई हुक और उठा लिया वजन, ऐसे हैरतअंगेज करतब
6 of 9
खेल मेले के तीसरे दिन विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों ने हैरतअंगेज कारनामे दिखाए। दांतों से हल उठाना, एक हाथ से वजन उठाना, हाथों से दंड मारना, दांतों से साइकिल उठाना, ईंट उठाना, कान से कार को खींचना आदि कारनामों ने लोगों को खूब लुभाया।
विज्ञापन
आंख में फंसाई हुक और उठा लिया वजन, ऐसे हैरतअंगेज करतब
7 of 9
इसके अलावा हॉकी, कबड्डी, एथलेटिक्स, बुजुर्गों की दौड़, गोला फेंक आदि प्रतियोगिताएं भी करवाई गई। पटियाला से प्लेवे सीनियर सेकेंडरी स्कूल, माउंट लिटरा जी स्कूल, दी मिलेनियम स्कूल, डीपीएसए यूनिट ऑफ दिल्ली पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में पंच, किक और माथे से मार्बल तोड़ना, मार्बल को आग लगा कर तोड़ना, ट्यूब तोड़ना और आग के घेरे से निकलने जैसे कारनामे दिखाए।
आंख में फंसाई हुक और उठा लिया वजन, ऐसे हैरतअंगेज करतब
8 of 9
मेले में जगतोली गांव के राजपाल (45) ने 85 किलो भार में 140 किलो की बैंच प्रेस लगाई। राजपाल ने बताया कि वह किलारायपुर मेले में पहली बार आए हैं। उन्होंने जैवलिन थ्रो और एथलेटिक्स में कई स्टेट अवार्ड भी हासिल किए हैं। गांव में वह बुल स्पोर्ट्स अकादमी और बुल स्पोर्ट्स जिम चला रहे हैं।