चंडीगढ़ के सेक्टर 16 स्टेडियम में खेले गए सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग के पहले मुकाबले में मुंबई के हीरो 200 से ज्यादा रन बनाकर भी हार गए। तस्वीरें।
विज्ञापन
CCL: 200 रन बनाकर भी हारे बॉलीवुड के सेलीब्रेटी हीरो
2 of 16
दिन में खेले गए मैच में भोजपुरी दबंग की टीम ने मुंबई हीरोज को सात विकेट से करारी शिकस्त दी। लीजा रे, जावेद जाफरी सीसीएल मैचों में हिस्सा लेने वाली टीमों का हौसला बढ़ाने पहुंचे।
विज्ञापन
CCL: 200 रन बनाकर भी हारे बॉलीवुड के सेलीब्रेटी हीरो
3 of 16
पहले मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई हीरोज ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 205 रन बनाए। एस कोछड़ 21 गेंदों पर 43 रन बनाकर भोजपुरी गेंदबाज खान की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए, जबकि रितेश देशमुख 13 गेंदों पर 7 रन बनाकर ओहजा की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए।
CCL: 200 रन बनाकर भी हारे बॉलीवुड के सेलीब्रेटी हीरो
4 of 16
एस आहलुवालिया 39 गेंदों पर 21 रन ही बना पाए। एस भेरवानी 72 रन और ए लखिया 21 रन बनाकर नॉट आउट रहे। भोजपुरी टीम को जीतने के लिए 206 रन चाहिए थे। एम तिवारी ने ताबड़तोड़ शुरुआत दी। उन्होंने 78 रन बनाए।
विज्ञापन
CCL: 200 रन बनाकर भी हारे बॉलीवुड के सेलीब्रेटी हीरो
5 of 16
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भोजपुरी दबंग की शुरुआत अच्छी नहीं रही। तीन विकेट जल्दी गिर जाने के बाद आदित्य ओझा और उदय तिवारी ने चौथे विकेट के लिए नाबाद 110 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उदय तिवारी ने 11 चौके और तीन छक्कों की मदद से 90 और आदित्य ओझा ने नाबाद 56 रन बनाए। कप्तान मनोज तिवारी ने 30 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।
विज्ञापन
CCL: 200 रन बनाकर भी हारे बॉलीवुड के सेलीब्रेटी हीरो
6 of 16
मैच को देखने आए प्रशंसकों ने खूब इंज्वाय किया।
विज्ञापन
CCL: 200 रन बनाकर भी हारे बॉलीवुड के सेलीब्रेटी हीरो
7 of 16
आदित्य ओझा और उदय तिवारी ने चौथे विकेट के लिए नाबाद 110 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उदय तिवारी ने 11 चौके और तीन छक्कों की मदद से 90 रन बनाए।
CCL: 200 रन बनाकर भी हारे बॉलीवुड के सेलीब्रेटी हीरो
8 of 16
कप्तान मनोज तिवारी ने 30 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।
CCL: 200 रन बनाकर भी हारे बॉलीवुड के सेलीब्रेटी हीरो
9 of 16
सीसीएल मैच के लिए चंडीगढ़ पहुंचे बॉबी देओल से जब उनसे लंबी दाढ़ी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कुछ इस अंदाज में जवाब दिया। जानिए क्या बोले?
CCL: 200 रन बनाकर भी हारे बॉलीवुड के सेलीब्रेटी हीरो
10 of 16
बॉबी देओल ने लंबी दाढ़ी वाले अपने लुक के बारे में खुलासा करते हुए कहा कि ऐसा उन्होंने अपने आने वाली थ्रिलर फिल्म के लिए रखी है। वे बोले कि मैं कभी दाढ़ी नहीं रखता, लेकिन इस बार दाढ़ी खास उद्देश्य के लिए रखी गई है।
CCL: 200 रन बनाकर भी हारे बॉलीवुड के सेलीब्रेटी हीरो
11 of 16
बॉबी कहते हैं कि लुक एक कैरेक्टर होता है, जिसे हम रोज जीते हैं। यह एक आइना होता है, जिसमें हम खुद की छवि को देखते हैं। मैं फिल्मों से दूर नहीं हुआ हूं, बस कोई अच्छी स्क्रिप्ट नहीं मिली थी। आजकल स्क्रिप्ट पर काम कर रहा हूं, जल्द ही आपको मूवी में नजर आऊंगा।
CCL: 200 रन बनाकर भी हारे बॉलीवुड के सेलीब्रेटी हीरो
12 of 16
बॉबी देओल चंडीगढ़ में सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग के मैच खेलने के चंडीगढ़ पहुंचे। इनके अलावा बहुत से बॉलीवुड स्टार्स पहुंचे हुए हैं। पहला मुकाबला दोपहर दो बजे मुंबई हीरोज और भोजपुरी दबंग के बीच होना है। दूसरा मुकाबला पंजाब दे शेर और बंगाल टाइगर्स की टीमों के बीच शाम 6 बजे ख्रेला जाएगा।
CCL: 200 रन बनाकर भी हारे बॉलीवुड के सेलीब्रेटी हीरो
13 of 16
शुक्रवार को मैच की प्रेक्टिस के बाद सभी स्टार्स प्रेस कांफ्रेंस में नजर आए। यहां पंजाब के शेर टीम के कप्तान सोनू सूद ने कहा कि टीम पूरी तरह से तैयार है। हमारी टीम फाइनल में पहुंचने के लिए पूरा दम लगा देगी। पहले मैच में टीम अधिक से अधिक रन बटोरना चाहेगी।
CCL: 200 रन बनाकर भी हारे बॉलीवुड के सेलीब्रेटी हीरो
14 of 16
पंजाब टीम के सह मालिक आयुष्मान खुराना ने सबसे पहले युवराज सिंह को टी-20 में वर्ल्ड कप में चयन पर बधाई देते हुए कहा कि वह पंजाब की शान हैं। पंजाब दे शेर की पूरी टीम की ओर से युवी को शुभकामनाएं। आयुष्मान ने कहा कि सीसीएल में पंजाब की टीम जीत से आगाज करना चाहेगी।
CCL: 200 रन बनाकर भी हारे बॉलीवुड के सेलीब्रेटी हीरो
15 of 16
मुंबई टीम के सदस्य रितेश देशमुख ने कहा कि चंडीगढ़ शहर मेरे लिए कई मायनों में खास है। यहां पंजाबी कल्चर है। यहां का खाना, वातावरण और खुली सड़कें शानदार हैं। देशमुख ने कहा कि सीसीएल का शेड्यूल 6 महीने पहले तय हो जाता है। हम सभी शूटिंग में व्यस्त रहते हैं, लेकिन सीसीएल के लिए हम टाइम निकाल लेते हैं। यह क्रिकेट का ही क्रेज है जोकि हमें इसकी ओर खींच लाता है।
CCL: 200 रन बनाकर भी हारे बॉलीवुड के सेलीब्रेटी हीरो
16 of 16
मुंबई टीम के सोहेल खान ने कहा कि हमारे परिवार में छोटे से लेकर बड़े तक सभी क्रिकेट केफैन हैं। मैं खुद पहले गली क्रिकेट खेलता था। उसकेबाद कॉलेज की टीम से खेला हूं। सोहेल ने कहा कि मुंबई की टीम सीसीएल के शहर में होने वाले मैचों के लिए पूरी तरह से तैयार है।