जुड़वां पैदा हुई इन बच्चियों को देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। अब तब जिसने भी देखा बस देखता रह गया। आप भी देखिए।
विज्ञापन
जुड़वां पैदा हुई इन बच्चियों को देखकर होश उड़ जाएंगे
2 of 5
ये बच्चियां हरियाणा के अंबाला में पैदा हुई। ये आपस में पेट से जुड़ी हुई है और इन बच्चियों का लीवर व नाभि एक ही है, बाकी अंग अलग-अलग हैं। बच्चियों की मां सोनिया ने बताया कि वह गर्भधारण के बाद इस्माइलाबाद के निजी अस्तपताल से निरंतर इलाज लेती रही।
विज्ञापन
जुड़वां पैदा हुई इन बच्चियों को देखकर होश उड़ जाएंगे
3 of 5
महिला ने बताया कि चौथे और 8वें महीने में करवाए गए अल्ट्रासाउंड के बाद डॉक्टर ने बताया कि उसके जुड़वा बच्चे हैं। सोनिया की सास ने बताया कि वह अपनी बहू को 27 अगस्त को प्रसव पीड़ा के दौरान प्रसूति के लिए पिहोवा के एक निजी अस्पताल ले गई जहां सामान्य प्रसूति के बाद सोनिया ने ऐसी जुड़वां बच्चियों को जन्म दिया जिसका पेट आपस में जुड़ा हुआ है।
जुड़वां पैदा हुई इन बच्चियों को देखकर होश उड़ जाएंगे
4 of 5
प्रसूति करवाने वाली डॉक्टर भी बच्चियों को पेट से जुड़ा देखकर हैरान रह गईं। डॉक्टर ने बच्चियों का अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए करनाल भेजा जहां पता चला कि बच्चियों का लीवर और नाभि एक ही है जबकि शरीर के अन्य सभी अंग अलग-अलग हैं। इन बच्चियों को जब भूख लगती है तो ये अलग-अलग ही रोती है और इन्हें अलग-अलग ही दूध पिलाया जाता है। बच्चियों के पिता मोहम्मद सलीम ने बताया कि बच्चियों को अलग करने के लिए 8 से 10 लाख रुपए तक का खर्चा आएगा।
जुड़वां पैदा हुई इन बच्चियों को देखकर होश उड़ जाएंगे
5 of 5
बच्चियों के पिता के मुताबिक नवजात मासूम का इलाज केवल दिल्ली स्थित एक बड़े अस्पताल में हो सकता है। सलीम ने बताया कि वह एक मजदूर है। उसकी कमाई इतनी नहीं है कि बच्चियों का इलाज करवा सके। इसलिए पत्नी और बच्चियों को घर पर ले आया। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक उन्होंने बच्चियों को अंबाला सरकारी अस्पताल में भेजने की सलाह दी थी लेकिन परिवार खर्चा न उठाने की असमर्थता जताते हुए वहां जाने से इंकार कर दिया।