फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलपिंयन बॉक्सर ने बताया क्या है उनका सपना, शादी की तारीख भी तय

Sun, 01 Jan 2017 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहाना(सोनीपत)
विज्ञापन
1 of 6
पहलवान योगेश्वर दत्त
ओलंपियन बॉक्सर ने एक सपना देखा है, जिसे पूरा करने के लिए वे जी जान से जुट गए हैं। उनकी शादी की तारीख भी तय हो गई है। स्पेशल इंटरव्यू।
विज्ञापन

2 of 6
Yogeshwar dutt
बात हो रही है, पहलवान योगेश्वर दत्त की। सोनीपत के गोहाना में फ्यूचर प्लानिंग पर बातचीत करते हुए योगेश्वर ने बताया कि उन्होंने पहलवानों की नई पौध तैयार करने का सपना देखा है। वे देश के लिए ऐसे पहलवान तैयार करना चाहते हैं, जो पदक लेकर आएं। योगेश्वर दत्त का सपना है कि वह अपनी खेल अकादमी स्थापित कर व्यवसाय करने की बजाय केवल खिलाड़ी तैयार करने में अपनी ताकत लगाएं।
विज्ञापन

3 of 6
पहलवान योगेश्वर दत्त की शादी
योगेश्वर दत्त शादी के बंधन में बंधने के बाद पहलवानों की नई पौध तैयार करेंगे। इसके लिए वह अपनी तैयारियों में लगे हुए हैं। योगी की शादी 16 जनवरी को है। शादी के बाद वह अपने जीवन के दूसरे पड़ाव की शुरुआत करेंगे। वह नेशनल हाईवे रोहतक-गोहाना मार्ग पर गांव रूखी के पास एक भव्य अकादमी बनाने की योजना बना रहे हैं। यह अकादमी पांच एकड़ में बनाई जानी है, जिसमें तीन एकड़ की चहारदीवारी कर दी गई है।

4 of 6
योगेश्वर दत्त
उपमंडल के भैंसवाल कलां में जन्मे पहलवान 2018 में होने वाले एशियन गेम्स को अपना आखिरी टूर्नामेंट करार दे चुके है। बातचीत के दौरान अपने फ्यूचर प्लान का जिक्र करते हुए पहलवान योगेश्वर दत्त ने कहा कि अब वो भारत को ऐसे पहलवान देना चाहते हैं, जो ओलंपिक में देश को गोल्ड मेडल दिलाए और इसके लिए उन्होंने अपनी अकादमी खोलने का प्लान बनाया है।

 
विज्ञापन

5 of 6
Yogeshwar dutt
पहलवान योगेश्वर दत्त को उनकी अकादमी के लिए एक स्पॉन्सर मिल गया है। भोपाल की राम कृष्ण धर्मार्थ फाउंडेशन यूनिवर्सिटी ने योगेश्वर की अकादमी को स्पॉन्सर करने का फैसला लिया है। हालांकि शुरुआती दौर में इस अकादमी के उभरते हुए 10 पहलवानों को ये फाउंडेशन स्पॉन्सर करेगी। योगेश्वर दत्त ने बताया है कि उनका लक्ष्य 2020 और 2024 के ओलंपिक के लिए पहलवानों को तैयार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
yogeshwar dutt
पहलवान योगेश्वर दत्त रोहतक रोड पर गांव रूखी के पास नेशनल हाईवे पर पांच एकड़ जमीन पर अकादमी बनाई जाएगी। इसके लिए जमीन खरीद ली गई है। शादी के बाद पहलवान योगी यहां अपनी अकादमी का काम शुरू कराएंगे। उनका दावा है कि यहां पहलवानों की जो पौध तैयार की जाएगी, उससे पूरे देश का नाम रोशन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें