ओलंपियन पहलवान की खुशी सातवें आसमान पर है, क्योंकि उनकी जिंदगी में एक 'नन्हा मेहमान' जो आया है। वहीं मां ने ऐसी बात कह दी, सुनकर आंसू छलक आए।
विज्ञापन
2 of 7
योगेश्वर दत्त
दरअसल, ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त वीरवार को पिता बन गए। उन्हें पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। उनकी पत्नी शीतल ने सोनीपत के एक अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। योगेश्वर पिता बनने से बेहद खुश हैं। उन्होंने बेटे के साथ अपनी एक फोटो ट्विटर पर शेयर की, जो वायरल हो गई। उसके बाद से बधाइयों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन
3 of 7
योगेश्वर दत्त
वहीं दादी बनने की खुशी पहलवान की मां के चेहरे पर भी देखने को मिली। पोते का चेहरा देखकर मां बोली, मेरे बेटे योगेश्वर दत्त ने अब तक का सबसे बड़ा पदक मुझे दिया है। इससे बड़ी जीत कोई हो ही नहीं सकती। मैं योगेश्वर जैसा बेटा पाकर खुशकिस्मत महसूस करती हूं। पहले योगेश्वर ने मुझे चांद का टुकड़ा मेरी बहू दी और अब ये वरदान।
4 of 7
पहलवान योगेश्वर दत्त की अनोखी शादी
गौरतलब है कि योगेश्वर दत्त ने 16 जनवरी 2017 को सोनीपत की शीतल के साथ शादी की थी। शीतल दिल्ली के कांग्रेस नेता जयभगवान शर्मा की बेटी हैं। शादी के वक्त जयभगवान शर्मा की इकलौती बेटी शीतल बीए फाइनल ईयर की स्टूडेंट थी, अब वह बीए कर चुकी हैं। योगेश्वर के गुरु एवं मशहूर रागनी गायक मास्टर सतबीर ने शीतल से उनका रिश्ता तय कराया था।
सोनीपत के एक बैंक्वेट हॉल में उनकी सगाई हुई थी और योगेश्वर ने टीका रस्म में सिर्फ 1 रुपया लिया था। शादी भी बिना दहेज के की थी। अब उनकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया है। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। बता दें कि योगेश्वर दत्त ने आठ साल की उम्र से ही कुश्ती में हाथ आजमाना शुरू कर दिया था। उन्होंने पहलवान बलराज से प्रेरणा ली और कोच रामफल से कुश्ती की ट्रेनिंग ली और दांव-पेच सीखे।
विज्ञापन
6 of 7
Yogeshwar Dutt
योगेश्वर को सिक्स पैक वाले पहलवान के तौर पर जाना जाता है। 2012 ओलिंपिक के ब्रॉन्ज पदक विजेता योगेश्वर दत्त ने इंचियोन एशियाई खेलों की कुश्ती प्रतियोगिता में इतिहास रचते हुए भारत को 28 साल के लम्बे अंतराल के बाद एशियाड कुश्ती में स्वर्ण पदक दिलाया था। योगेश्वर ने 65 किलो भार वर्ग के फ्रीस्टाइल में गोल्ड मेडल मुकाबले में तजाकिस्तान के जालिम खान युसूपोव को बेहद नजदीकी संघर्ष में 1-0 से हराया।
पहलवान योगेश्वर दत्त भी शाकाहारी हैं। खाने में वे बेहद संतुलित आहार लेते हैं। उनका कहना है कि वजन को संतुलित रखने के लिए डाइट भी संतुलित लेते हैं। वे दूध, घी और बादाम पर ज्यादा जोर देते हैं। हर रोज लगभग 2 किलो दूध पीते हैं। बादाम और सूखे मेवे 150 ग्राम और 200 ग्राम से ज्यादा घी खाते हैं। यह एक ऐसे पहलवान हैं, जो नॉनवेज खाना तो दूर उसकी तरफ देखते तक नहीं हैं।