फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'धाकड़ गर्ल' साक्षी मलिक की शादी बनेगी यादगार, पहली बार किया जाएगा खास काम

Fri, 31 Mar 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
ओलंपियन पहलवान साक्षी मलिक
रियो ओलंपिक 2016 में देश को कांस्य पदक दिलाने वाली साक्षी मलिक की शादी यादगार साबित होगी। पहली बार वो काम होगा, जो आज तक किसी की शादी में नहीं हुआ।
विज्ञापन

2 of 6
साक्षी मलिक
खुद साक्षी मलिक और उनके मां और पिता इसकी तैयारियों में जुट गए हैं। शादी को केवल तीन दिन बचे हैं तो साक्षी इसे यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहीं। अपनी ड्रेस से लेकर मेहमानों की लिस्ट पर भी उनकी नजर है। दो अप्रैल को होने वाली शादी में बॉलीवुड अभिनेता के साथ राजनीति जगत से जुड़ी कई हस्तियों को निमंत्रण भेजा गया है।
विज्ञापन

3 of 6
साक्षी मलिक की शादी
वहीं रेल मंत्री सुरेश प्रभु की भी शादी में पहुंचने की संभावना है। रोहतक रेलवे स्टेशन के अधिकारियों ने तो रेल मंत्री के स्वागत की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। बता दें कि ओलंपियन साक्षी मलिक रेलवे में वाणिज्य विभाग में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी पर तैनात हैं। इस कारण माना जा रहा है कि रेलमंत्री सुरेश प्रभु आ सकते हैं।

4 of 6
पहलवान साक्षी मलिक
सूत्रों ने बताया है कि इसी दिन रोहतक से जींद तक की इलेक्ट्रिक लाइन का निरीक्षण रेलवे सुरक्षा आयुक्त की ओर से होने के बाद रेल मंत्री ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर इसकी शुरुआत भी कर सकते हैं। हालांकि स्टेशन अधीक्षक भगवान सहाय मीणा ने बताया कि अभी कुछ निश्चित नहीं है। रेलमंत्री के आने की संभावना को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर सफाई कर्मचारी स्टेशन को चमकाने में जुटे रहे।
विज्ञापन

5 of 6
ओलंपिक मेडल विजेता पहलवान साक्षी मलिक
बुधवार को बॉलीवुड के साथ खेल के दिग्गजों को साक्षी की शादी का कार्ड पहुंचाया गया। सूत्रों की मानें तो ज्यादातर हस्तियों ने तो शादी में पहुंचकर साक्षी और सत्यव्रत को आशीर्वाद देने का फैसला भी ले लिया है। रोहतक में बोहर स्थित नांदल भवन से ओलंपियन साक्षी की शादी दो अप्रैल को होनी है। बता दें, नांदल भवन का क्षेत्र काफी बड़ा होने की वजह से इसे चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ओलंपिक मेडल विजेता पहलवान साक्षी मलिक
वहीं राजनीति, खेल और बॉलीवुड की हस्तियों के पहुंचने के चलते शादी समारोह यहां से निश्चित किया गया है। बता दें कि पिछले साल 16 अक्टूबर को साक्षी मलिक और सत्यव्रत कादियान की सगाई हुई थी। साक्षी मलिक से एक साल छोटे 23 साल के सत्यव्रत हरियाणा के रोहतक में अखाड़ा चलाने वाले पहलवान सत्यवान के बेटे हैं। सत्यवान को अर्जुन अवॉर्ड भी मिल चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें