फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की बेटी और एवरेस्ट की चोटी के बीच में आया मौसम

Wed, 29 Apr 2015 05:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
1 of 7
भारत की बेटी हिसार की रहने वाली पर्वतारोही अनीता कुंडू का दूसरी दफा एवरेस्ट की चोटी छूने के सपने पर अब चीन के रुख के चलते आशंका के बादल गहराने लगे हैं। तस्वीरों में पूरी कहानी।
विज्ञापन

देश की बेटी और एवरेस्ट की चोटी के बीच में आया मौसम

2 of 7
अनीता का अब यह सपना पूरी तरह से चीन सरकार के रुख पर निर्भर करेगा। अगर चीन की सरकार इस अभियान को आगे भी शुरू रखने की अनुमति देती है, तो ही उसी स्थिति में ही यह अभियान आगे जारी रहेगा। अनीता के परिजनों के मुताबिक बुधवार को इस अभियान को लेकर चीन की सरकार अपना रुख स्पष्ट करेगी।
विज्ञापन

देश की बेटी और एवरेस्ट की चोटी के बीच में आया मौसम

3 of 7
अनीता के भाई सुरेंद्र कुंडू ने बताया कि नेपाल में आए भूकंप के बाद चीनी सरकार ने ही सभी पर्वतारोहियों को वापस बेस कैंप आने का आदेश दिया। फिलहाल अनीता 17 हजार फीट की ऊंचाई पर बने बेस कैंप में ठहरी हुई है। अगर अभी यह अभियान पूरा नहीं होता है, तो आगे मौसम भी पर्वतारोहियों की चढ़ाई के अनुकूल नहीं रहेगा। 20 मई के बाद ऊपर का मौसम बिगड़ने लगता है। इसके बाद वैसे भी एवरेस्ट पर चढ़ाई नहीं की जाती है।

देश की बेटी और एवरेस्ट की चोटी के बीच में आया मौसम

4 of 7
उल्लेखनीय है कि पर्वतारोही अनीता कुंडू इस दफा एवरेस्ट पर चीन की तरफ से चढ़ाई कर रही है। इससे पहले वह नेपाल की तरफ से एवरेस्ट पर चढ़ाई कर चुकी है। उनका अभियान लगभग सही चल रहा था, लेकिन नेपाल में आए विनाशकालीन भूकंप ने उनके अभियान पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया।
विज्ञापन

देश की बेटी और एवरेस्ट की चोटी के बीच में आया मौसम

5 of 7
एवरेस्ट पर चढ़ाई कर रही अनिता कुंडू ने फेसबुक के जरिए प्रदेशवासियों को संदेश भेजा है। अपने संदेश के साथ अनिता ने एक फोटो भी अपलोड की है, जिसमें वह बर्फीले पहाड़ पर आगे बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

देश की बेटी और एवरेस्ट की चोटी के बीच में आया मौसम

6 of 7
अपने संदेश में अनिता कुंडू ने कहा कि हादसा दिल दहलाने वाला था। पर आप सभी शुभचिंतकों की दुआओं की बदौलत जान बच गई। कुदरत की मार से सब तबाह हो गया। पर हौसला बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश की बेटी और एवरेस्ट की चोटी के बीच में आया मौसम

7 of 7
अनिता के भाई रमेश ने बताया कि बहन से फोन पर बात होती है। अनिता के हौसले एवरेस्ट की तरह से बुलंद हैं। जिस पर वह हर हार में जीत हासिल करेगी। परिवार के लोग उसकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं। हिसार के उकलाना की इस बेटी के लिए हजारों लोग दुआ मांग रहे हैं। मौसम के साफ होने की उम्मीद लगा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें