'दंगल गर्ल' जायरा वसीम को लेकर हो रहे विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे। अब वे एक नए विवाद में फंस गई हैं, जिसका गीता फौगाट करारा जवाब दे रही हैं।
विज्ञापन
2 of 6
इंटरनेशनल रेसलर गीता फौगाट
- फोटो : फाइल फोटो
दरअसल, एक मौलाना साहब ने आमिर खान की मूवी में जायरा वसीम के कपड़ों को लेकर आपत्ति जताई। इसका करारा जवाब देते हुए पहलवान गीता फौगाट ने कहा कि कई मुस्लिम देशों की लड़कियां खेलती हैं और मैडल जीत चुकी हैं। गीता ने मौलाना की बातों को शर्मनाक करार देते हुए कहा कि दुनिया भर में महिलाएं सामाजिक बंधन तोड़कर सफलता की सीढ़ियां चढ़ रही हैं, इस तरह से कपड़ों का सवाल उठाना ठीक नहीं।
विज्ञापन
3 of 6
इंटरनेशनल रेसलर गीता फौगाट
दरअसल, एक चैनल पर जायरा की फेसबुक पोस्ट को लेकर बहस चल रही थी। इस दौरान बहस में शामिल हुए एक मौलाना ने कहा कि जायरा अगर मुसलमान है तो उसे इस्लाम की शिक्षाओं पर अमल करना चाहिए। उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से महिलाओं के आधुनिक कपड़े पहनने पर टिप्पणी करते हुए पर्दा करने की तरफ इशारा किया था। इसके लिए उन्होंने रामायण और सीता का उदाहरण भी दिया था। यह सुनकर गीता फौगाट नाराज हो गई थीं।
4 of 6
इंटरनेशनल रेसलर गीता फौगाट
अमर उजाला से खास बातचीत में गीता फौगाट ने कहा कि जायरा डरे नहीं। वह और उनका पूरा परिवार जायरा के समर्थन में खड़ा है। हम इस बात को समझ सकते हैं कि जायरा को किसी ने डराया है, लेकिन उन्हें जरा भी डरने की जरूरत नहीं है। मैं और मेरा पूरा परिवार उनके साथ खड़ा है। पूरा खेल और बॉलीवुडजगत उनके समर्थन में मौजूद है। 28 वर्षीया गीता ने बताया कि विवाद के बाद उनकी भी जायरा से बात नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
5 of 6
इंटरनेशनल रेसलर गीता फौगाट
गीता फौगाट ने जायरा के अभिनय की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि जायरा से बेहतर मेरा किरदार कोई और नहीं निभा सकता था। उन्होंने मिट्टी में लड़कों से मुकाबला किया। अखाड़े में भी अपना हुनर दिखाया। मैं उनसे शूटिंग के दौरान पहली बार मिली थी तो काफी प्रभावित हुई। जब फिल्म देखी तो मैं उनके अभिनय की कायल हो गई। वह बेहद काबिल कलाकार हैं।
राष्ट्रमंडल खेलों की पूर्व स्वर्ण विजेता गीता ने बताया कि अब उनका लक्ष्य आगामी एशियाई चैंपियनशिप और विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतना है। दंगल फिल्म रिलीज होने के बाद उनका टाइम टेबल पूरी तरह बदल गया, लेकिन अब वे अपना पूरा ध्यान रेसलिंग पर लगाना चाहती हैं। फिलहाल उनकी नजरें एशियाई और विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने पर लगी हैं।