अगर आप नई गाड़ी चाहे वो बाइक हो या कार, खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो पहले ज़रा इधर ध्यान दीजिये। ये खबर आपके बहुत काम की है...
विज्ञापन
2 of 6
दरअसल, लोगों को अब वाहन खरीदने पर आरसी बनवाने के लिए डीटीओ दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। बल्कि वे अब कहीं बैठकर आरसी के लिए आवेदन कर पाएंगे।
विज्ञापन
3 of 6
Buying a New Car
हालांकि, फिलहाल ये स्कीम पंजाब के मोहाली जिले में शुरु की गई है। स्टेट ट्रांसपोर्ट अथारिटी ने में ऑनलाइन आरसी बनाने की सुविधा को पायलट प्रोजेक्ट के तहत शुरू किया है। इसे प्वाइंट जीरो स्कीम का नाम दिया गया है।
4 of 6
online app
इस स्कीम में लोग अपनी गाड़ी का टैक्स घर बैठे ही नेट बैकिंग के माध्यम से भर पाएंगे। स्टेट कमिश्नर बलविंदर सिंह धालीवाल ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दिसंबर के अंत तक यह स्कीम पूरे जिले में लागू कर दी जाएगी। इससे लोगों को काफी फायदा होगा। उनके समय की काफी बचत होगी।
विज्ञापन
5 of 6
वहीं, विभाग की उम्मीद है कि ऐसा करने वाला पंजाब देश का पहला राज्य बन जाएगा। इसके अलावा विभाग की तरफ से अन्य कदम उठाए जा रहे हैं। स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर धालीवाल ने बताया कि पहले पंजाब में केवल मुक्तसर जिले के गांव महुआणा में ही एक हैवी ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक था। जबकि पंजाब सरकार अब तीन अन्य जगहों में ट्रैक बनाने की तैयारी में है। इनमें मलेरकोटला, बटाला व कपूरथला शामिल हैं।
लाइसेंस खत्म होने पर तुरंत करवाएं रिन्यू
वहीं, विभाग के अधिकारियों ने कहा कि उनकी तरफ से वाहन चलाने वाले ड्राइवरों को आगाह किया जाता है कि वह अपने लाइसेंस समय से रिन्यू करवाएं। इसके साथ ही टैक्स भी समय से भरें। वहीं, विभाग की तरफ से सेफ स्कूल वाहन स्कीम के तहत अलग-अलग ड्राइवरों को इस बारे में जानकारी दी जा रही है।