क्रिकेटर हरभजन सिंह और अभिनेत्री गीता बसरा की शादी के बाद पहली दीवाली भी विवादों के घेरे में आ गई है। देखिए, क्या है ये नया विवाद?
विज्ञापन
अब क्रिकेटर भज्जी-गीता की दीवाली पर विवाद, देखिए क्यों?
2 of 6
गौरतलब है कि पंजाब में श्री गुरु गंथ साहिब जी की बेअदबी के मामलों को देखते हुए सिखों के इस बार काली दीवाली मनाने का ऐलान किया था। इधर, भज्जी-गीता बसरा ने शादी के बाद पहली दिवाली धूमधाम से मनाई। छोटी बारादरी स्थित भज्जी के घर पर ही दोनों ने परिवार के साथ त्योहार को मनाया। गीता बसरा ने घर में रंगोली बनाई।
विज्ञापन
अब क्रिकेटर भज्जी-गीता की दीवाली पर विवाद, देखिए क्यों?
3 of 6
कई घंटे की मेहनत के बाद गीता की रंगोली तैयार हुई। इसे भज्जी और उनके परिवार ने खूब सराहा। भज्जी ने इस सबकी फोटो खींचकर फेसबुक पर अपलोड की है। इस पर सिख एक्शन कमेटी के सदस्य नरिंदर सिंह ने रोष जताया है।
अब क्रिकेटर भज्जी-गीता की दीवाली पर विवाद, देखिए क्यों?
4 of 6
नरिंदर सिंह ने बयान दिया है कि हरभजन सिंह सिख नहीं है, इसलिए उसके मन में श्री गुरु गंथ साहिब जी की बेअदबी का कोई दुख नहीं है। गौरतलब है कि सिख एक्शन कमेटी ने हरभजन सिंह के विवाह दौरान हुक्का पिलाने की शिकायत श्री अकाल तख्त साहिब और जालंधर पुलिस को दी थी।
विज्ञापन
अब क्रिकेटर भज्जी-गीता की दीवाली पर विवाद, देखिए क्यों?
5 of 6
अभिनेत्री गीता बसरा के साथ अपनी शादी के बाद टर्बनेटर हरभजन सिंह कभी हुक्का पिलाने, कभी बाउंसर और कभी गुरुद्वारा साहिब में लोगों के आने पर पबंधी लगाने इत्यादि विवादों के घेरे में रहे हैं। यह विवाद अभी खत्म नहीं हुए की नई घटना सामने आई है।
अब क्रिकेटर भज्जी-गीता की दीवाली पर विवाद, देखिए क्यों?
6 of 6
घर पर सेलिब्रेट करने से पहले हरभजन सिंह ने एकेडमी खिलाड़ियों के साथ दिवाली मनाई। हरभजन की जालंधर के सूरानुस्सी स्थित क्रिकेट एकेडमी है। भज्जी ने सुबह जाकर एकेडमी खिलाड़ियों के साथ दिवाली मनाई।