फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबबंदी के फैसले से किसको हो रहा फायदा, जानिए

Wed, 05 Apr 2017 02:25 PM IST
विशाल पाठक/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
शराबबंदी - फोटो : फाइल फोटो
हाईवे के किनारे ठेकों पर शराबबंदी के सुप्रीम कोर्ट के फैसले से जहां कईयों को नुकसान हैं, वहीं कुछ लोगों को फायदा भी हो रहा है। कैसे खुद देख लीजिए।
विज्ञापन

2 of 8
शराबबंदी
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने हाईवे के किनारे ठेकों को बैन किया है। वहीं हाइवे से दूरी पर बने बार तो इसका फायदा जमकर उठा रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद दायरे से बाहर आने वाले होटल कारोबारियों ने ग्र्राहकों को लुभाने के लिए स्पेशल डिस्काउंट देना शुरू कर दिया है। शराब के ठेकों के बाहर डिस्काउंट बोर्ड लगा दिए गए है। ताकि ज्यादा से ज्यादा कमाई की जा सके।
विज्ञापन

3 of 8
शराबबंदी
शराब की पेटी पर ठेकेदार दे रहे भारी छूट: एमटीएस- 4000 रुपये, सिगनेचर- 4000 रुपये, रायल चैलेंज- 2200 रुपये, मैकडावल नंबर 1- 1500 रुपये, ओसी ब्लयू- 1500 रुपये, बलेंडर प्राइड- 4200 रुपये, रायल स्टैग- 2200 रुपये, इम्पीरियल ब्लयू- 1600 रुपये, एसीपी-1400 रुपये

4 of 8
liquor ban
चंडीगढ़ में इन जगहों पर हुई शराबबंदी: सेक्टर 26, 8,9, 7, 35, 43 व इंडस्ट्रियल एरिया में शराब के ठेके, जीरकपुर से ट्रिब्यून चौक होते हुए सेक्टर-34-35 के बीच से पंजाब जाने वाला मार्ग नेशनल हाईवे में शराबबंदी का असर हुआ है। इसके अलावा शहर के जेडब्ल्यू मेरियट,ऑलटिस, टर्कवायस, जेडब्ल्यू मेरियट, मेट्रो, वेस्टर्न कोर्ट, ट्यूलिप, द फर्स्ट, हिमानी, पैडर्ल्स जैसे कई दूसरे होटल-रेस्टोरेंट और बार आते हैं।
विज्ञापन

5 of 8
शराबबंदी
वहीं चंडीगढ़ का मध्य मार्ग पंचकूला बॉर्डर से मुल्लांपुर को जोड़ता है। दो शहरों को जोड़ने के कारण इसे स्टेट हाईवे रखा गया है। इस मार्ग पर पड़ने वाले 26, 7, 8, 9 और 17 सेक्टर में होटल ताज, प्रेसिडेंट, मियामी, क्यूब 9, ताव, सतवा, वेडा-26, कैफिना, तमजारा, किंगडम ऑफ बियर, द ग्रेट बियर, एफ बार, स्कॉर, जंक यार्ड, मिनिस्ट्री ऑफ बार एक्सचेंज और पारा जैसे होटल-रेस्टोरेंट, पब, बार और डिस्कोथेक पड़ते हैं।

 
विज्ञापन

6 of 8
शराब बिक्री पर बढ़ावा देने का आरोप - फोटो : Getty
सिटको के तीनों होटल दायरे से बाहर: सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार शहर के अधिकतर बड़े प्राइवेट होटल-रेस्टोरेंट में शराब बिकनी बंद हो चुकी है। इस आदेश के बाद घाटे में फंसी रही सिटको की तो मानो निकल पड़ी हो। सिटको के शहर में तीन बड़े होटल हैं। तीनों ही निर्धारित 500 मीटर के दायरे में आने से बच गए। इस मौके को भुनाने के लिए सिटको भी तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन

7 of 8
शराब पर प्रतिबंध
सेक्टर-10 में होटल माउंट व्यू, सेक्टर-17 में होटल शिवालिक व्यू और सेक्टर-24 में होटल पार्क व्यू सिटको के हैं। ताज और जेडब्ल्यू मेरियट जैसे बड़े होटल में शराब बंद होने से इन होटलों को फायदा मिलने का अनुमान है। खासकर माउंट व्यू को इसका सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा। हालांकि कलाग्राम स्थित बैठक रेस्टोरेंट हाईवे के ठीक साथ है। जो इसके दायरे में आ गया है।
विज्ञापन

8 of 8
शराब पर प्रतिबंध - फोटो : अमर उजाला
सिटको के तीनों होटलों में शराब सर्व होती है। अपने होटलों की आय बढ़ाने के लिए सिटको कई तरह के पैकेज भी दे रहा है। हालांकि यह सभी पैकेज पहले से ही चल रहे हैं। लेकिन कुछ लोग शराब सर्व होने के कारण अब अपने फंक्शन इन्हीं होटलों में करवाने की सोचने लगे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें