निपाह वायरस ने भारतीय सेना और हरियाणा सरकारी की चिंता बढ़ा दी है, जिसके चलते हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है। जानिए क्या मामला है...
विज्ञापन
2 of 7
Nipah Virus
निपाह वायरस की आशंका के चलते सेना से लेकर सरकार तक सतर्क हो गई है। वायरस को लेकर हरियाणा सरकार और उत्तर भारत की छावनियों में अलर्ट जारी कर दिया है। सेना में अलर्ट केसाथ-साथ हरियाणा सरकार ने सभी जिला स्वास्थ्य अधिकारियों को भी अलर्ट भेज दिया हैं। जवानों को जहां नीचे गिरे हुए फलों के सेवन से बचने को कहा गया है, वहीं इसे लेकर सोशल मीडिया पर भी जवानों व अफसरों को जागरूक करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
3 of 7
Nipah Virus
चूंकि इस वायरस के फैलने की बड़ी वजह चमगादड़ माना जा रहा है। इसलिए आर्मी इलाकों में इसे लेकर ज्यादा गंभीरता बरती जा रही है। दरअसल, सैन्य इलाकों में चमगादड़ों की संख्या काफी ज्यादा है। हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ व हिमाचल की सभी सैन्य छावनियों में ये चमगादड़ पेड़ों पर लटके रहते हैं। अब चूंकि यह बात सामने आ रही है चमगादड़ों द्वारा खाए फलों से ये निपाह वायरस इंसानों तक पहुंचा है।
4 of 7
Nipah Virus
ये माना जा रहा है कि चमगादड़ों के खाए या छुए फल जब जमीन पर गिरे, तो लोगों ने उनका सेवन किया, जिससे लोग इस वायरस से ग्रस्त हुए और उनकी जानें तक चली गई। इसलिए सभी छावनियों में ये अलर्ट किया गया है कि कोई भी जवान व अन्य जमीन पर गिरे हुए फलों का सेवन कतई न करें, ताकि इस तरह के वायरस की संभावना से बचा जा सके।
विज्ञापन
5 of 7
Nipah Virus
वायुसेना के विमानों के लिए बड़ा खतरा भी रहते हैं चमगादड़
वायुसेना के लिए चमगादड़ पहले से ही सिरदर्द रहा है। सेना की यूनिटों के भीतर पेड़ों पर ये चमगादड़ लटके रहते हैं और कभी भी अचानक ऊंची उड़ान भर लेते हैं। जिस वजह से इन सैन्य क्षेत्रों में मौजूद वायुसेना के विमानों को बड़ा खतरा रहता है। ये चमगादड़ अचानक विमानों के सामने आ जाते हैं। इसलिए सैन्य छावनियों में साउंड गनों के जरिए ऊपर पेड़ों की ओर तेज धमाके की आवाज से इन चमगादड़ों को भगाने का प्रयास जवान करते रहते हैं।
विज्ञापन
6 of 7
Nipah Virus
हरियाणा के पर्यटन स्थलों पर भी चौकसी बरती जाएगी
सूबे के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने निपाह वायरस (एनआईवी) से निपटने के लिए राज्य के स्वास्थ्य विभाग, सभी सिविल सर्जन तथा पर्यटक स्थलों को सतर्क रहने के निर्देश दिये हैं ताकि इस वायरस के संभावित खतरे को रोका जा सके। विज ने कहा कि दक्षिण भारत से फैल रहे इस निपाह वायरस को नियंत्रित करने के लिए हरसंभव प्रयास शुरू कर दिए गए हैं ताकि इस वायरस के प्रदेश में फैलने की संभावनाओं को रोका जा सके। इसके सभी सिविल सर्जन को ऐसे मरीजों के लिए समुचित वार्ड, जांच, उपचार तथा आवश्यक दवाइयों के प्रबंधन करने के निर्देश दिए हैं।
दक्षिण भारतीय पयर्टकों पर रहेगी नजर
स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य के सभी होटल तथा रेस्तरा मालिकों को भी समुचित स्वच्छता रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह एक संक्त्रस्मण बीमारी है, जोकि एक व्यक्ति से दूसरे तक फैलती है। इसलिए दक्षिण भारत से आने वाले सभी पर्यटकों का पूरा ध्यान रखा जाए।