फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG! 70 की उम्र में 'फैशन' का इतना पैशन, कहते हैं- अभी तो हम जवां हैं...

Sat, 26 May 2018 09:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
फैशन शो
65-70 साल की उम्र में फैशन का इतना पैशन कभी देखा नहीं होगा, लेकिन इन तस्वीरों को देखकर कहेंगे, असली जिन्दगी तो ऐसे जी जाती है।
विज्ञापन

2 of 6
फैशन शो
कोई 70 साल, तो कोई 65 साल की दहलीज पर थीं, लेकिन इस उम्र में भी जिंदगी कैसे जी जाती है, यह इन महिलाओं ने सिखाया। चेहरे पर मुस्कान और ऐसी ललक कि हर कोई इनका कैटवॉक देखता ही रह गया। देखे भी क्यों ना, यह नजारा था ही इतना खूबसूरत और जोश से भरपूर।
विज्ञापन

3 of 6
फैशन शो
रैंप पर कैटवॉक करते हुए इन महिलाओं ने कभी डांस किया तो कभी अपनी खूबसूरत ड्रेस को लहराते हुए शो आफ किया। यह खूबसूरत फैशन शो देखने को मिला सेंट्रल क्लब सेक्टर-9 में, जहां थर्स-डे लेडीज क्लब की सदस्यों ने रैंप वॉक किया।

4 of 6
फैशन शो
शो के दौरान 55 से लेकर 70 साल की उम्र की महिलाओं के राउंड करवाए गए। इसमें 55 साल से कम आयु वर्ग में विजेता नवजीत बख्शी रहीं। इसके अलावा 55-70 साल आयु वर्ग में रेणु ओहरी, दूसरे पर आशा कहलॉन और तीसरे पर निम्मी सचदेवा रहीं।
विज्ञापन

5 of 6
फैशन शो
70 एवं इससे अधिक आयु वर्ग में में रम्मा सिक्का विजेता रहीं। दूसरे स्थान पर पम्मी लंबा रहीं। सबसे अधिक आयु की मैंबर शील चोपड़ा ने रैंप पर अपने अंदाज से सभी का दिल जीत लिया और उन्हें स्पेशल प्राइज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फैशन शो
बता दें कि इस समर क्वीन कांट्रेक्ट नामक फैशन शो को क्लब की चेयरपर्सन जयश्री शर्मा ने जज किया। इस मौके पर शो के प्रतिभागियों का हौसला निति सरीन, विनीत सहानी, अध्यक्ष मंजू जैन, सुष्मा मल्होत्रा, रेनू ओहरी ने बढ़ाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें