फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होला मुहल्ला में निहंग सिंहों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

Sat, 26 Mar 2016 12:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
होला मुहल्ला - फोटो : amar ujala
रोपड़ में होला मुहल्ला पर्व का पूरे खालसाई शानशौकत के साथ समापन हो गया। इस दौरान एसजीपीसी ने तख्त श्री केसगढ़ साहिब से नगर कीर्तन निकला। निहंग सिंहों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों को दांतों तले उंगलियां दबाने पर मजबूर कर दिया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया व पंच प्यारों की अगुवाई में निकाला गया नगर कीर्तन शहर के बाजारों से होता हुआ तख्त श्री केसगढ़ साहिब में आकर समाप्त हुआ।
विज्ञापन

होला मुहल्ला

2 of 5
होला मुहल्ला - फोटो : amar ujala
जत्थेदार ज्ञानी मल्ल सिंह ने अरदास की। श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए। इसके बाद तख्त श्री केसगढ़ साहिब पर श्रद्धालुओं को गुरु साहिब के पुरातन शस्त्रों के दर्शन भी कराए गए। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने सिख कौम के नाम संदेश जारी किया।
विज्ञापन

होला मुहल्ला

3 of 5
होला मुहल्ला - फोटो : amar ujala
इसके बाद गुरु की लाडली फौज निहंग सिंहों ने मोहल्ला निकाला। निहंग सिंह गुलाल उड़ाते हुए नगर गंगा स्टेडियम पहुंचे। यहां निहंगों सिंहों ने घुड़सवारी, नेजेबाजी, तलवारबाजी व गतका के हैरतअंगेज करतब दिखाए। होला मुहल्ला के दौरान निहंग सिंहों की ओर से निकाले गए मोहल्ला में कई लोगों को चोटें भी आई।

होला मुहल्ला

4 of 5
होला मुहल्ला - फोटो : amar ujala
एक छह साल का बच्चा मुंह पर घोड़े की लात लगने घायल हो गया। निहंग सिहों की ओर से दिखाए जा रहे करतब के दौरान कई लोग घोड़ों के कारण घायल हो गए। कई निहंग सिंह भी चोटिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

होला मुहल्ला

5 of 5
होला मुहल्ला - फोटो : amar ujala
इस दौरान बाबा बुढा दल के प्रमुख बाबा बलबीर सिंह 96 करोड़ी, बाबा निहाल सिंह हरियां बेला वाले, बाबा जरनैल सिंह, तख्त श्री पटना साहिब के जत्थेदार ज्ञानी इकबाल सिंह, तख्त श्री अमृतसर साहिब के हेड ग्रंथी जगतार  सिंह, तख्त श्री केसगढ़ साहिब के हैड ग्रंथी सुखविंदर सिहं, कमेटी सदस्य  अमरजीत सिंह चावला, मैनेजर रेशम सिंह, सूचना अधिकारी हरदेव सिंह हैप्पी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें