फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे का न्यू इयर गिफ्ट: मात्र 10 हजार में करें पूरे देश के दर्शन

Sat, 26 Dec 2015 08:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
न्यू ईयर पर मात्र दस हजार रुपये में ‘धार्मिक ट्रेन’ चार धाम के दर्शन करवाएगी। रेलवे का खास तोहफा आपके लिए, देखिए शेड्यूल।
विज्ञापन

रेलवे का न्यू इयर गिफ्ट: मात्र 10 हजार में करें पूरे देश के दर्शन

2 of 8
न्यू ईयर पर मात्र दस हजार रुपये में ‘धार्मिक ट्रेन’ चार धाम के दर्शन करवाएगी। यह ट्रेन पर्यटकों को पुरी, वाराणसी और अयोध्या के तक लेकर जाएगी। ट्रेन एक जनवरी की सुबह चंडीगढ़ से रवाना होगी। भारतीय खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) ने पर्यटकों की मांग पर यह पर्यटन योजना तैयार की है।

विज्ञापन

रेलवे का न्यू इयर गिफ्ट: मात्र 10 हजार में करें पूरे देश के दर्शन

3 of 8
आईआरसीटीसी के टूरिज्म मैनेजर कैलाश ने बताया कि 12 दिन और 11 रात की यात्रा के लिए आईआरसीटीसी ने प्रति यात्री 9960 रुपये का पैकज तय किया है। इस पैकेज के तहत यात्रा के दौरान यात्रियों को तीनों समय का शाकाहारी भोजन, लोकल यात्रा के लिए नॉन एसी बसें व धर्मशालाओं में रुकने की व्यवस्था की जाएगी।

रेलवे का न्यू इयर गिफ्ट: मात्र 10 हजार में करें पूरे देश के दर्शन

4 of 8
यात्रियों को शुद्ध व ताजा खाना देने के लिए पर्यटक स्पेशल ट्रेन में पेंट्रीकार का कोच लगाया जाएगा। जहां वह बफे की तरह खाने का लुत्फ उठा सकते हैं। यात्रियों के सामान व उनकी सुरक्षा के लिए सभी कोच में निजी सिक्योरिटी गार्ड की तैनाती की जाएगी।

विज्ञापन

रेलवे का न्यू इयर गिफ्ट: मात्र 10 हजार में करें पूरे देश के दर्शन

5 of 8
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से एक जनवरी को सुबह ट्रेन चलेगी। अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, दिल्ली कैंट और जयपुर रेलवे स्टेशन होते हुए दो जनवरी सुबह स्पेशल ट्रेन आगरा कैंट पहुंचेगी। उस दिन आगरा कैंट से ट्रेन रवाना होकर अगले दिन तीन जनवरी की दोपहर ट्रेन साक्षी गोपाल रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

विज्ञापन

रेलवे का न्यू इयर गिफ्ट: मात्र 10 हजार में करें पूरे देश के दर्शन

6 of 8
वहां से बाया रोड भुनेश्वर के कोणार्क मंदिर और जगन्नाथ पूरी के दर्शन करवाए जाएंगे। रात को यहीं रुकना है। चार जनवरी की रात ट्रेन साक्षी गोपाल से कोलकाता (गंगासागर) के  लिए रवाना होगी। पांच जनवरी की सुबह ट्रेन कोलकाता पहुंचेगी। यहां पर्यटकों को काली टेंपल, विक्टोरिया मेमोरियल व वैद्यनाथ ले जाया जाएगा।
विज्ञापन

रेलवे का न्यू इयर गिफ्ट: मात्र 10 हजार में करें पूरे देश के दर्शन

7 of 8
छह जनवरी की रात ट्रेन जसीडीह के लिए रवाना होगी। 7 जनवरी को सुबह से शाम तक यहां रुकना है। शाम को ट्रेन गया के लिए रवाना होगी। आठ जनवरी को ट्रेन सुबह से शाम तक गया रुकेगी। यहां विश्वरुपम टेंपल, महाबोधि टेंपल के दर्शन करने के बाद शाम को ट्रेन वाराणसी के लिए निकलेगी।

विज्ञापन

रेलवे का न्यू इयर गिफ्ट: मात्र 10 हजार में करें पूरे देश के दर्शन

8 of 8
वाराणसी में सुबह से शाम तक काशी विश्वनाथ टेंपल, दशाश्वमेघ घाट एंड गंगा आरती के बाद ट्रेन उसी दिन शाम को अयोध्या के लिए रवाना होगी। अगले दिन दस जनवरी को अयोध्या टेंपल दर्शन करने के बाद आगरा कैंट, जयपुर, दिल्ली कैंट, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, होते हुए 12 जनवरी की अल सुबह ट्रेन चंडीगढ़ पहुंचेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें