बीएसएफ में खराब खाने की शिकायत करने वाले जवान तेज बहादुर यादव मामले में नया मोड़ आया है। तेज बहादुर यादव की पत्नी शर्मिला ने मीडिया के सामने बड़ा खुलासा किया है।
विज्ञापन
2 of 5
तेजबहादुर यादव
शर्मिला के मुताबिक उनके पति को मिलने वाली वीआरएस तो रद्द कर ही दी है, लेकिन साथ ही उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया है। यह जानकारी खुद तेज बहादुर यादव ने किसी अन्य शख्स के फोन के जरिए दी।
विज्ञापन
3 of 5
तेजबहादुर यादव
सैनिक की पत्नी शर्मिला के मुताबिक वे 31 जनवरी को अपने पति के घर वापस आने का इंतजार कर रही थी लेकिन वे नहीं आ सके। तेज बहादुर ने फोन कर बताया कि उन पर वीआरएस न लेने का दबाव डाला गया। यह बातचीत मंगलवार को सुबह हुई थी।
4 of 5
तेजबहादुर यादव
जबकि सोमवार को वीआरएस स्वीकार होने की बात बीएसएफ अधिकारियों ने उनसे की थी। इसके कुछ ही देर बाद अचानक वीआरएस कैंसल कर दिया गया है।
बता दें कि तेजबहादुर जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में सरहद पर तैनात थे। खराब खाने के वीडियो वायरल करने के बाद उन्हें वहां से हटाकर हेडक्वार्टर में लगा दिया गया था।