कलयुगी मां ने दुनिया में आते ही नवजात को मौत के मुंह में धकेल दिया, लेकिन बच्ची ने मौत को मात दे दी। तस्वीरों में देखिए कैसे?
2 of 5
जालंधर में नवजात बच्ची ने मौत को मात दी
- फोटो : फाइल फोटो
घटना पंजाब के जालंधर की है। 23 जून की रात को बस्ती बावा खेल में खाली प्लॉट से एक नवजात बच्ची प्लास्टिक के पैकेट में मिली थी। उसके बदन पर चीटियां रेंग रही थीं। एक बिल्ली उसे अपना शिकार बनाने की फिराक में थी।
3 of 5
जालंधर में नवजात बच्ची ने मौत को मात दी
- फोटो : फाइल फोटो
बस्ती वासियों ने बच्ची के रोने की आवाज सुनी तो इसका पता चला। जब वे बच्ची के पास पहुंचें तो नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत बिल्ली को भगाया और बच्ची को पैकेट से बाहर निकाला।
4 of 5
जालंधर में नवजात बच्ची ने मौत को मात दी
- फोटो : फाइल फोटो
इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। 19 दिन के इलाज के बाद बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है। जालंधर के यूनीक होम में इसका लालन-पालन हो रहा है।
जालंधर में नवजात बच्ची ने मौत को मात दी
- फोटो : फाइल फोटो
हालांकि पुलिस ने घटना को लेकर केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक बच्ची के मां-बाप का कोई पता नहीं चल पाया है। यूनीक होम की प्रकाश कौर का कहना है कि बच्ची बिलकुल स्वस्थ है और इस बच्ची का नाम साध्या रखा है।