आप अपने एटीएम कार्ड से जुड़ी इन 10 बातों की जानकारी रखते हैं क्या। अगर नहीं, तो यहां क्लिक करके जरूर जान लें। इग्नोर करेंगे तो जिंदगी भर की कमाई से हाथ धो बैठेंगे।
विज्ञापन
2 of 11
atm card
आजकल एटीएम में कार्ड क्लोनिंग डिवाइस मिलने की घटनाएं हो रही हैं। इससे बैंकों के साथ ग्राहकों में हड़कंप मचा हुआ है। चंडीगढ़ में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में लोगों के पैसे को खतरा पैदा हो गया है। साइबर एक्सपर्ट राजेश राणा के अनुसार, हर किसी को एटीएम से कैश निकालते समय कुछ सावधानियां जरूर बरतनी चाहिएं। जैसे--
विज्ञापन
3 of 11
atm card
कार्ड पर अपना पिन नंबर कभी न लिखें। हमेशा उसे याद रखें। अनजान लोगों से एटीएम ट्रांजैक्शन में मदद न लें या फिर किसी अन्य को ट्रांजैक्शन के लिए कार्ड न दें। किसी भी शख्स को अपना एटीएम पिन न बताएं। यहां तक कि बैंक कर्मचारी और फैमिली मेंबर्स को भी यह जानकारी न दें। कोई फोन कर यह कहे कि वह आपके बैंक से बोल रहा है और कोई भी जानकारी मांगे तो ऐसे व्यक्ति को कोई जानकारी न दें। अगर कोई बार-बार कॉल करे तो पुलिस को कॉल करें।
4 of 11
atm
एटीएम से पैसे निकालते समय पिन नंबर एंटर करते समय ऊपर हाथ रखें, ताकि कोई देख न सकें। कई बार साइबर क्रिमिनल एटीएम में हिडन कैमरे लगा देते हैं जो अक्सर आम लोगों को दिखाई नहीं देते। एटीएम से पैसे निकालने से पहले कार्ड स्लॉट को हिला कर देख लें। कहीं किसी ने उस पर स्कीमर तो नहीं लगा रखा है। यदि किसी ने फेक लगाया होगा तो वह फौरन बाहर निकल आएगा। एटीएम में पिन नंबर दबाने से पहले मशीन के बटन चेक कर लें।
विज्ञापन
5 of 11
atm PIN
साइबर क्रिमिनल पिन नंबर पता करने के लिए उस पर टेप लगा देते हैं, जिससे बटन प्रेस करते ही उसकी छाप उस पर आ जाती है और वह आपका पिन आसानी से पता कर लेते हैं। पेमेंट के दौरान कार्ड पर पूरी नजर रखें और उसे नजरों से ओझल न होने दें। ट्रांजैक्शन के दौरान मोबाइल फोन पर बात करने से बचें। एटीएम ट्रांजैक्शन के दौरान पूरी प्रिवेसी रखें। यह सुनिश्चित करें कि एटीएम मशीन में पिन नंबर दर्ज करते वक्त कोई देख न रहा हो।
विज्ञापन
6 of 11
atm card
- फोटो : डेमो
ट्रांजैक्शन के बाद कुछ देर रुके। जब तक मशीन में वेलकम स्क्रीन न आए, तब तक मशीन न छोड़ें। यह सुनिश्चित करें कि आपका मौजूदा मोबाइल नंबर बैंक में रजिस्टर्ड हो। इससे आपको बैंक से सभी ट्रांजैक्शंस के अलर्ट मिल सकेंगे। एटीएम के पास लोगों की संदेहास्पद मूवमेंट पर नजर रखें और अनजान लोगों से बातचीत में व्यस्त होने से बचें। शॉपिंग के बाद किसी भी मर्चेंट से अपना कार्ड वापस लेना न भूलें। कोई भी ट्रांजैक्शन करने के बाद तुरंत मोबाइल पर एसएमएस चेक करें।
विज्ञापन
7 of 11
atm
एटीएम कार्ड खोने या चोरी होने पर तुरंत बैंक को सूचित करें। किसी अनऑथराइज्ड ट्रांजैक्शन पर भी तुरंत जानकारी दें। बैंक से आने वाले ट्रांजैक्शन अलर्ट और बैंक स्टेटमेंट को नियमित रूप से देखें। एटीएम से कैश न निकलने और पैसे कटने की स्थिति में तुरंत बैंक को सूचित करें। किसी रेस्त्रां या किसी भी स्टोर पर कार्ड से पेमेंट करते वक्त अपना कार्ड कभी को न दें। बल्कि उनसे मशीन वहां मंगवा लें। पिन नंबर ऐसे एंटर करें ताकि कोई देख न सके।
8 of 11
ATM
राजेश राणा के अनुसार, लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक होने की जरूरत है। अगर आप एटीएम से रुपये निकालने जा रहे हैं तो पहले जांच लें कि एटीएम में कोई स्कीमर तो नहीं लगा है। स्वैपिंग प्वाइंट के अगल-बगल हाथ लगाकर देखें अगर कोई वस्तु संदिग्ध दिखे तो सावधान हो जाएं की-बोर्ड का एक कोना दबाएं अगर की-बोर्ड में डिवाइस लगी होगी तो उसका एक सिरा उठ जाएगा। मौजूदा समय में जरूरी है कि डेबिट कार्ड का पिन बदलते रहें। इससे ठगों से बच सकते हैं।
9 of 11
एटीएम
- फोटो : SELF
किसी को भी अपने डेबिट कार्ड का पिन नंबर न बताएं। उसी एटीएम का इस्तेमाल करें, जहां पर गार्ड मौजूद हो। एटीएम मशीन का इस्तेमाल करते समय ध्यान रहे कि आप अंदर अकेले जाएं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में सुरक्षा के मानकों को ध्यान में रखते हुए अपने सिस्टम में आनलाइन सुरक्षा जोड़ी है। स्टेट बैंक आफ इंडिया के ब्रांच से संबंधित एटीएम में सुरक्षा मानकों का ध्यान रखा गया है। इसमें एटीएम मशीन के भीतर तक सीसीटीवी कैमरे लगे हैं।
10 of 11
atm card
कुछ दिन पहले कस्टमर की शिकायत आई थी कि सेक्टर-35 के एटीएम में कुछ गड़बड़ है। जब चेक किया गया तो डिवाइस मिली। अब तक चार एटीएम में कार्ड क्लोनिंग डिवाइस लगाए जाने का मामला सामने आया है। इसमें मोहाली फेज-6, मनीमाजरा, सेक्टर-17 और सेक्टर-35 शामिल हैं। लोगों से अपील है कि ब एटीएम का इस्तेमाल करें तो सावधानी जरूर बरतें। - जगजीत सिंह, जनरल मैनैजर, केनरा बैंक चंडीगढ़
बैंक एटीएम मशीन में क्लोनिंग कार्ड डिवाइस लगाने के मामले सामने आए हैं। शिकायत के बाद एफआइआर दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज में कुछ आरोपियों की तस्वीरें कैद हुई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - नीलांबरी विजय जगदाले, एसएसपी, चंडीगढ़