पंजाब के नवदीप सिंह ने नीट एग्जाम यूं ही क्लीयर नहीं किया, बल्कि इसके लिए कड़ी मेहनत की। नवदीप खुद दे रहे हैं सक्सेस टिप्स, देखिए काम आएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
NEET के टॉपर नवदीप सिंह
नवदीप बताते हैं कि मुझे क्रिकेट का बहुत शौक था। रोज क्रिकेट खेलता था, लेकिन नीट की तैयारी के लिए उसे दरकिनार किया। अब सिर्फ रिलैक्स करने के लिए क्रिकेट खेलता था, वो कभी कभी। नवदीप बताते हैं कि एग्जाम की तैयारी के लिए माइंड का रिलैक्स होना जरूरी है।
विज्ञापन
3 of 6
NEET के टॉपर नवदीप सिंह
नवदीप बताते हैं कि नीट एग्जाम की तैयारी लगन और मेहनत मांगती है। किताबी कीड़ा नहीं बनना, लेकिन सभी टॉपिक क्लीयर होने बहुत जरूरी हैं। मैं दिन भर में सिर्फ चार घंटे ही सो पता था। मुश्किल थी तैयारी, पर लगन थी।
4 of 6
NEET के टॉपर नवदीप सिंह
नवदीप का कहना है कि उसका सपना शुरु से ही डॉक्टर बनने का रहा है। इसलिए तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ी। अगर एग्जाम में टॉपर करना है तो अपने लक्ष्य पर फोकस रखो और जी जान से जुट जाओ।
विज्ञापन
5 of 6
NEET के टॉपर नवदीप सिंह
नवदीप बताते हैं कि कोई भी एग्जाम क्लीयर करने के लिए उसमें रुचि होना बहुत जरूरी है। मेरे पिता भौतिक विज्ञान के शिक्षक हैं। इसलिए इसी विषय के प्रति मेरी रुचि रही है और जब घर में ही पढ़ाने वाला हो तो और भी अच्छा।