नवजोत सिंह सिद्धू (फाइल फोटो)
- फोटो : twitter
50 हजार करोड़ रुपये का टैक्स आम आदमी आटा, चीनी, दाल, तेल और पेट्रोल जैसी चीजों पर देता है। अब आंख खोलने का समय है। यह धर्मयुद्ध है और मैं हार नहीं सकता हूं। इस बार वोट एजेंडे पर देना, लॉलीपॉप पर नहीं। खजाना भरा होने पर झूठ बोला जा रहा है। उन्होंने सरकारी खजाने की खराब स्थिति पर अफसोस जताया और कहा कि माफियाओं द्वारा लूटे गए धन को राज्य के खजाने में वापस लाने का काम सरकार को करना चाहिए।