फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'day Special: पढ़िए नवजोत सिद्धू की लाइफ के अनकहे राज, 14 क्लिक में

Fri, 20 Oct 2017 05:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 14
नवजोत सिद्धू - फोटो : फाइल फोटो
आज नवजोत सिंह सिद्धू का बर्थडे है। आइए जानते हैं, 25 करोड़ के घर में रहने वाले इस ऑलराउंडर शख्स की जिंदगी के कुछ ऐसे राज, जिन्हें शायद ही कोई जानता हो।
विज्ञापन

2 of 14
नवजोत सिद्धू - फोटो : फाइल फोटो
पिता भी क्रिकेटर थेः नवजोत सिंह सिद्धू का जन्म 20 अक्टूबर 1963 को पंजाब राज्य के पटियाला जिले में हुआ था। उनके पिता सरदार भगवंत सिंह सिद्धू भी एक क्रिकेटर थे और वो अपने बेटे नवजोत को एक उच्च श्रेणी के क्रिकेटर के रूप में देखना चाहते थे। सिद्धू ने पटियाला के यदिवेंद्र स्कूल से प्रारम्भिक शिक्षा और चंडीगढ़ के मोहिन्द्रा कॉलेज से स्नातक उत्तीर्ण की और वो पंजाव यूनिवर्सिटी से कानून विषय में स्नातक है।
विज्ञापन

3 of 14
नवजोत सिद्धू
न सिगरेट पीते हैं, न शराबः नवजोत सिंह की पत्नी का नाम नवजोत कौर है, जो पेशे से एक डॉक्टर हैं और सिद्धू की तरह राजनेता भी। सिद्धू की एक बेटी राबिया और एक पुत्र करण है। सिद्धू बहुत खुशमिजाज और सात्विक व्यक्ति हैं, जो न सिगरेट पीते हैं और न ही शराब पीते हैं। अपनी शेरों-शायरी से भी वे लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। लोग उन्हें सिद्धू सिक्सर, सिद्धू पाजी और शेरा पाजी कहकर भी पुकारते हैं।

4 of 14
नवजोत सिद्धू - फोटो : फाइल फोटो
ऐसे किया नवजोत को प्रपोजः सिद्धू बताते हैं कि उन्हें नवजोत कौर से पहली नजर में ही प्यार हो गया था, मगर उन्हें मनाने में उन्हें काफी वक्त लगा। वो जहां से रोज निकलती थीं वहां एक चिकेन की दुकान थी। वो रोज वहां चिकेन खाते थे और उनका इंतजार करते रहते थे। वो जैसे ही वहां से अपनी एक सहेली के साथ निकलती थीं वो उनके पीछे-पीछे चलने लगते थे। पीछे से सिद्धू उन्हें कहते थे हां कर दो, हां कर दो मगर वो ना, ना कहते हुए आगे निकल जाती थीं। ये सिलसिला काफी दिनों तक चलता रहा, आखिरकार नवजोत कौर ने सिद्धू को हां कर दी।
विज्ञापन

5 of 14
नवजोत सिद्धू - फोटो : फाइल फोटो
25 करोड़ का लग्जरी घर: करीब दो साल पहले सिद्धू ने नया घर बनवाया था। 49 हजार 500 वर्ग फीट में बने इस आलीशान घर में स्विमिंग पूल, जिम और स्पा जैसी लग्जरी सुविधाएं हैं। बताया जाता है कि इसे बनाने में सिद्धू परिवार ने करीब 25 करोड़ रुपए खर्च किए। घर के गार्डन के चारों ओर 100 से 600 साल पुराने पेड़ लगाए गए हैं। इस घर को बनने में करीब तीन साल लगे।
विज्ञापन

6 of 14
नवजोत सिद्धू
ढाई करोड़ का शिवलिंग घर में: 2014 में जब सिद्धू परिवार ने गृह प्रवेश किया था तो उस समय यहां स्थापित किया गया शिवलिंग काफी सुर्खियों में रहा। बताया गया था कि इस शिवलिंग को सिंगापुर से मंगवाया गया। इसकी कीमत करीब ढाई करोड़ है। बता दें कि 2014 में अमृतसर के इस नए घर का गृह प्रवेश तो किया, पर उस समय सिद्धू परिवार यहां शिफ्ट नहीं हुआ था। करीब एक साल बाद जुलाई 2015 में परिवार इस घर में शिफ्ट हुआ।
विज्ञापन

7 of 14
नवजोत सिद्धू
ऐसा रहा क्रिकेट करियर: नवजोत सिंह सिद्धू का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर 1983 से लेकर 1999 तक रहा था। उन्होंने अपना पहला टेस्ट मैच 1983 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ अहमदाबाद में खेला था। सिद्धू ने अपना पहला एकदिवसीय शतक 1989 में पाकिस्तान के विरुद्ध शारजाह में लगाया था। सिद्धू ने अपना अंतिम टेस्ट मैच 6 जनवरी 1999 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था, जबकि अंतिम एकदिवसीय मैच 20 सितम्बर 1998 को पाकिस्तान के विरुद्ध खेला था। इसके बाद दिसम्बर 1999 में उन्होंने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में सन्यास की घोषणा कर दी।

8 of 14
नवजोत सिद्धू
कमेंटेटर के रूप में शुरू की नई जिंदगीः सिद्धू ने 2001 में भारत के श्रीलंका दौरे से बतौर कमेंटेटर अपना करियर शूरू कर दिया। कमेंटेटर के तौर पर सिद्धू ने अपनी अलग पहचान बनाई और वो अपनी वन लाइनर्स के कारण फेमस हो गये जिसे हम  “Sidhuisms” कहते हैं। उन्होंने शुरुआत में ईएसपीएन-स्टार और बाद में टेन स्पोर्ट्स के लिए काम किया। इसके बाद भारत के समाचार चैनलों पर ​क्रिकेट विश्लेषण के तौर पर दिखने लगे। वे आईपीएल में हिंदी कमेन्ट्री करते हैं।

9 of 14
नवजोत सिद्धू
टीवी करियर बेहद शानदारः सिद्धू ने टीवी करियर की शुरुआत ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ शो के साथ हुई थी। कपिल शर्मा के शो से भी उन्हें बहुत लोकप्रियता मिली। उन्होंने नाटक फंजाबी चक दे  में भी बतौर जज काम किया। इसके बाद बिग बॉस 6 के प्रतिभागी रहे और कुछ सप्ताह रहने के बाद राजनीतक विवादों के कारण उन्हें शो बीच में ही छोड़ना पड़ा। इसके बाद वे कपिल शर्मा के साथ कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में नजर आये। इसके आलावा सिद्धू कुछ हिंदी और पंजाबी फिल्मो में भी नजर आये।

10 of 14
नवजोत सिद्धू
राजनीतिक करियरः सिद्धू ने 2004 के लोकसभा चुनावों में भाजपा की तरफ से अमृतसर की सीट पर जीत हासिल की। इसके कुछ समय बाद कोर्ट केस होने की वजह से उन्हें अपना पद छोड़ना पड़ा था, लेकिन दोबारा वे इस सीट से जीते। 2014 के आम लोकसभा चुनावों में उन्हें अमृतसर की सीट तो नहीं मिली, लेकिन उन्होंने भाजपा के लिए प्रचार किया। 28 अप्रैल 2016 को उन्हें राज्यसभा का सदस्य मनोनीत किया गया। पिछले दिनों भाजपा में अपनी उपेक्षा से नाराज होकर उन्होंने राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और नए सियासी फ्रंट आवाज-ए-पंजाब का ऐलान किया।

11 of 14
नवजोत सिद्धू
निजी जीवन में ऑलराउंडरः सिद्धू भारतीय क्रिकेट के भुतपूर्व खिलाड़ी है, जिन्होंने क्रिकेट में भले ही बल्लेबाजी का जलवा दिखाया हो, लेकिन निजी जीवन में वो आल राउंडर हैं। वर्तमान में आपको नवजोत सिंह टीवी में हर जगह दिख जायेंगे। एक तरफ आईपीएल में अपनी हिंदी कमेंट्री से लुभा रहे हैं तो दूसरी तरफ कार्यक्रमों में अपनी हंसी का जलवा बिखेरते रहते हैं। नवजोत सिंह को आलराउंडर कहना गलत नही होगा, क्योंकि ये कमेंट्री भी कर लेते है तो शायरिया भी कर लेते हैं और राजनीति में भी सक्रिय हैं।

12 of 14
नवजोत सिद्धू
कमाई के स्रोतः अपनी हाजिर जवाबी के लिए मशहूर सिद्धू की कमाई भी करोड़ों में है। सिद्धू के आय के कई स्त्रोत हैं। फोर्ब्स इंडिया के मुताबिक, 2013 में सिद्धू की कमाई 5.75 करोड़ थी। कमाई का मुख्य जरिया टीवी शो और क्रिकेट कमेंट्री रहे। कपिल शो’ के लिए वे प्रति हफ्ते 8-10 लाख रुपए लेते थे। सिद्धू ने अलग-अलग शेयर, बॉन्ड और डिबेंचर में 6 करोड़ रुपए निवेश कर रखे हैं। बैंक और नॉन बैंकिग फाइनेंशियल कंपनी में 1 करोड़ से ऊपर की धनराशि जमा कर रखी है।

13 of 14
नवजोत सिद्धू
सिद्धू के बारे में अनसुनी बातें: सिद्धू योग में माहिर हैं। पिता के मौत के बाद जब वे बुरे दौर से गुजरे तो उन्हें योग से ही ताकत मिली, जिसे वे आज तक आजमा रहे हैं। सिख होने के बावजूद हिन्दू धर्म का अच्छा ज्ञान रखते हैं। सिद्धू को इंटरनेट सर्फिंग काफी पसंद है। जब सिद्धू काफी समय तक लोकसभा से बाहर रहे तब एक एनजीओ ने उन्हें ढूंढकर लाने के लिए दो लाख का ईनाम घोषित किया था।
विज्ञापन

14 of 14
नवजो​त सिद्धू - फोटो : अमर उजाला
सिद्धू से जुड़े विवादः 1988 में एक सड़क हादसे में उन्हें दोषी पाया गया। 2006 में केस में सजा हुई, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उनकी सजा पर रोक लगा दी थी। 2014 में सेट मैक्स पर आईपीएल 2014 के लिए कमेंटेटर के रूप में संविदात्ममक समझौते का उल्लंघन करने पर स्टार इंडिया ने उन पर आरेप लगाए थे। गुरबाणी के शब्दों को घुमा कर प्रयोग करने पर अखिल भारतीय सिख छात्र फेडरेशन ने अकाल तख्त में उनके खिलाफ शिकायत की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें