फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोग हंसते थे, ताने मारते थे...पर बेटी ने इतिहास रचकर दिया करारा जवाब, जानिए कौन?

Mon, 12 Mar 2018 08:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन(अमृतसर)
विज्ञापन
1 of 6
पहलवान नवजोत कौर
लोग ताने मारते थे, हंसते थे। लेकिन बहादुर बेटी का हौंसला डगमगाया नहीं, बल्कि उसने ऐसा काम कर दिखाया कि लोगों के मुंह बंद हो गए, जानिए कौन है?
विज्ञापन

2 of 6
पहलवान नवजोत कौर
हम बात कर रहे हैं, पहलवान नवजोत कौर की। नवजोत ने  किर्गिस्तान में चल रही सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में 65 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। नवजोत ने फाइनल मुकाबले में जापानी पहलवान मीयू इमाई को 9-1 से पराजित किया और अपनी पुरानी हार का बदला भी चुका लिया। इस उपलब्धि के साथ ही एशिया में स्वर्ण पदक जीतने वाली नवजोत पहली भारतीय महिला पहलवान बन गई हैं।
विज्ञापन

3 of 6
पहलवान नवजोत कौर
नवजोत की ऐतिहासिक उपलब्धि पर तरनतारन के गांव बागड़िया में उसके पैतृक घर गांव वासियों का बधाई देने के लिए तांता लगा हुआ है। अपनी बेटी की ऐतिहासिक जीत पर पिता सुखचैन सिंह और माता ज्ञान कौर सहित नवजोत कौर की बड़ी बहन नवजीत कौर जो कि खुद एक रेसलर रह चुकी हैं। मिठाई बांटकर लोगों का मुंह मीठा करवा रही है। नवजोत कौर के परिजनों को उसकी मेहनत लगन और कुश्ती के प्रति निष्ठा पर गर्व है।

 

4 of 6
पहलवान नवजोत कौर
नवजोत कौर की माता ज्ञान कौर ने बताया कि बचपन से ही रेसलिंग का शौक रखने वाली नवजोत कौर ने छठी कक्षा से ही कुश्ती खेल रही है और आज देश के लिए स्वर्ण पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। नवजोत कौर की बहन नवजीत कौर भी पहलवान हैं। नवजीत कौर की प्रेरणा से ही नवजोत ने खेलना शुरू किया था। शुरू में नवजोत इस खेल को पसंद नहीं करती थीं, लेकिन जब उसने पहली बार गोल्ड मेडल जीता तो फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा है।

 
विज्ञापन

5 of 6
पहलवान नवजोत कौर
नवजोत कौर की मां बताती हैं कि नवजोत के लिए चैम्पियन बनने की यह राह आसान नहीं थी। बेटी को कुश्ती करते देख पिता रेसलर सुखचैन सिंह को कई बार गांव के लोग ही ताने मारते थे। नवजोत साइकिल पर रेसलिंग की कोचिंग के लिए जाती थी, लेकिन लोग हंसते थे और ताना मारते थे कि लड़कियां साइकिल नहीं चलाती, लेकिन पिता सुखचैन ने सभी को अनसुना किया और आज जब वह एक मुकाम हासिल कर चुकी है तो सभी के मुंह बंद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पहलवान नवजोत कौर
पिता सुखचैन ने बताया कि नवजोत के पहले कोच पुलिस हैड कांस्टेबल पहलवान अशोक कुमार थे। नवजोत ने पहली बार पंजाब स्कूल गेम्स में गोल्ड जीता था। उसके बाद नवजोत को जीत की ललक लग गई। नवजोत नेशनल स्कूल गेम्स और फिर इंटरनेशनल स्तर पर अनगिनत गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी हैं। इंटर यूनिवर्सिटी में भी नवजोत ने गोल्ड मेडल हासिल किए।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें