फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्षिता दहिया मर्डर: बहन ने खोला राज, बोलीं- इसी ने पहले रेप किया अब मर्डर

Fri, 20 Oct 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 8
Harshita Dahiya
हरियाणा की उभरती सिंगर और डांसर हर्षिता दहिया की हत्या के मामले में अब उसी की बहन सामने आई है। जिसने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। 
विज्ञापन

2 of 8
Haryanvi singer Harshita Dahiya Murder
दरअसल, हर्षिता दहिया की हत्या उसी के बीच वाले जीजा ने करवाई है। उसका जीजा हर्षिता दहिया की मां की हत्या के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद है। उस पर हर्षिता के साथ रेप का भी आरोप है। वह अपनी मां की हत्या के मामले में मुख्य गवाह थी और कुछ दिनों बाद ही इस मामले में गवाही होनी थी। 
विज्ञापन

3 of 8
हरियाणवी सिंगर और डांसर हर्षिता दहिया की हत्या
हर्षिता की बहन अपने पति के खिलाफ खुद सामने आई है और पानीपत पुलिस के सामने पेश होकर अपनी जान को भी खतरा बताया है। वहीं सामने आया कि हमलावरों ने हर्षिता को 10-12 गोली मारी थी। तीन गोली उसके शरीर में मिली हैं, जबकि बाकी गोली उसके शरीर को पार कर निकल गई।

4 of 8
Haryanvi singer Harshita Dahiya
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हर्षिता के शरीर पर 10-12 निशान मिले हैं। पुलिस अधिकारियों ने हत्यारोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर मामले का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस बुधवार को सिविल अस्पताल में हर्षिता दहिया के शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में थी। इसी बीच उसकी बहन लता सिविल अस्पताल में पहुंची और डीएसपी देशराज के सामने पेश हुई। 
विज्ञापन

5 of 8
Haryanvi singer Harshita Dahiya Murder
लता ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि उसकी बहन हर्षिता दहिया की हत्या उसके पति दिनेश कराला ने कराई है। हर्षिता दहिया उसकी मां की हत्या के मामले में मुख्य गवाह थी। उसको भी अपने पति दिनेश कराला से खतरा है। इससे पहले उसी ने हर्षिता के साथ दुराचार भी किया था। वह अब खुद को सजा से बचाने के लिए उनके परिवार को मौत के घाट उतारना चाहता है। 
विज्ञापन

6 of 8
harshita dahiya - फोटो : facebook
पुलिस की एक टीम कुछ ही देर में लता को पूछताछ के लिए साथ ले गई। इसके बाद सिविल अस्पताल में हर्षिता के मामा का लड़का व रिश्तेदार सिविल अस्पताल में पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों के बयान दर्ज किए और पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजन हर्षिता दहिया के शव को लेकर नरेला दिल्ली चले गए। जहां पर परिजनों ने शव का संस्कार कर दिया। 
विज्ञापन

7 of 8
Haryanvi singer Harshita Dahiya Murder
हर्षिता दहिया को 10-12 गोली मारी 
सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम में हर्षिता दहिया को 10-12 गोली लगना आया है। तीन गोली उसके शरीर में मिली हैं। इनमें से दो गोली उसके सिर के पीछे के हिस्से व एक छाती में मिली है। बाकी गोली उसको लगकर आरपार निकल गई। हर्षिता दहिया को सभी गोली छाती व इससे ऊपर लगी हैं। केवल एक गोली उसके बाएं हाथ पर लगी है। 
विज्ञापन

8 of 8
Haryanvi singer Harshita Dahiya Murder
हरियाणवी गायिका हर्षिता दहिया की बहन ने पुलिस के सामने आकर अपने पति दिनेश निवासी कराला पर हत्या करवाने का आरोप लगाया है। दिनेश कराला हर्षिता की मां की हत्या के आरोप में जेल में बंद है। पुलिस ने उसकी बहन लता से भी पूछताछ की है और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस इस मामले का खुलासा जल्द ही कर देगी। 
- देशराज, डीएसपी, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें