RSS नेता रविंदर गोसाईं की हत्या करने वाले हमलावर इस बाइक पर आए थे। गोली मारने के बाद इस बाइक को देखिए कहां छोड़ गए। तस्वीरें
विज्ञापन
2 of 7
RSS leader shot dead in Ludhiana
लुधियाना के कैलाश नगर की गगनदीप कालोनी में रहने वाले आरएसएस नेता रविंदर गोसाईं की हत्या मामले में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। रविंदर गोसाईं की हत्या करने में आरोपियों ने जिस मोटरसाइकिल का इस्तेमाल किया था वह पुलिस ने बुधवार सुबह बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
3 of 7
Ludhiana Murder
आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक को लाडोवाल के पास स्थित गांव मज्जफग्गूवाल की झाड़ियों में खड़ा कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों ने आरएसएस नेता की हत्या करने की वारदात को अंजाम देकर बाइक यहां पर खड़ा किया और किसी दूसरे वाहन पर फरार हो गए। बाइक मिलने की सूचना मिलते ही डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस ध्रुमण निंबले, डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस क्राइम गगनअजीत सिंह के साथ पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई।
4 of 7
Ludhiana Murder
पुलिस ने वहां डॉग स्कवायड की टीम और फिंगर प्रिंट्स एक्सपर्ट को बुला कर जांच की। पुलिस ने बाइक के आसपास घेराबंदी कर दी। पुलिस ने जिस बाइक को बरामद किया है उस पर पीबी-10-सीयू-7223 नंबर लगा है। पुलिस इस नंबर के जरिए आरोपियों तक पहुंचने की फिराक में है, लेकिन बताया जा रहा है कि बाइक पर लगा नंबर जाली है। पुलिस इस मामले में जांच करने में जुटी है।
विज्ञापन
5 of 7
Ludhiana Murder
लाडोवाल के पास बुधवार सुबह नेशनल हाईवे नंबर एक पर सड़क हादसा हुआ था। थाना लाडोवाल प्रभारी घटनास्थल पर गए थे। वहां से वापस जाते समय किसी व्यक्ति ने उन्हें बताया कि एक संदिग्ध बाइक झाड़ियों में खड़ा है। वह बाइक वैसा ही दिखता है जैसा रविंदर गोसाईं की हत्याकांड में इस्तेमाल किया गया है। थाना लाडोवाल प्रभारी वहां पहुंचे तो बाइक देखकर उन्होंने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों की गाड़ियां वहां पर पहुंच गईं। पुलिस बाइक पर लगे नंबर और सीसीटीवी कैमरे में आए बाइक के नंबर की जांच कर रही है।
विज्ञापन
6 of 7
Ludhiana Murder
आरटीओ दफ्तर से पता निकलवा गांव फुल्लावाल पहुंची पुलिस की गाड़ियां
गांव मज्जफग्गूवाल के पास से बाइक बरामद होने के बाद पुलिस की गाड़ियां वहां पहुंचीं। जब पुलिस को बाइक पर लगा नंबर मिला तो उसे तुरंत आरटीओ दफ्तर इसे जांच के लिए भेजा गया ताकि पता चल सके कि यह नंबर किस व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड है। पता चला कि उक्त बाइक का माडल 2010 है और यह बाइक कृष्ण पुक्ष सुरन, गांव फुल्लांवाल के नाम से पंजीकृत है।
व्यक्ति का पता चलते ही सैकड़ों पुलिस अधिकारी पहुंच गए। देखते ही देखते पूरा इलाका पुलिस छावनी में तबदील हो गया। पुलिस टीम जब उक्त पते पर पहुंची तो उस घर में लॉक लगा हुआ था। पुलिस को आसपास की पूछताछ में पता चला कि कृष्ण नाम का कोई व्यक्ति उक्त जगह पर नहीं रहता। इसलिए पुलिस अधिकारी आशंका जता रहे है कि हो सकता है कि हत्यारों ने फेक नंबर इस्तेमाल किया हो। हालांकि, अभी पुलिस इसकी जांच कर रही है।