फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरथल गैंगरेप की जांच करने SIT पहुंची घटनास्थल पर, तस्वीरें

Sat, 27 Feb 2016 04:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरथल(सोनीपत)
विज्ञापन
1 of 7
पुलिस उप-महानिरीक्षक डॉ. राजश्री सिंह की अध्यक्षता में गठित तीन सदस्यीय कमेटी आज घटनास्थल पर जांच करने के लिए पहुंची। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

मुरथल गैंगरेप की जांच करने SIT पहुंची घटनास्‍थल पर, तस्वीरें

2 of 7
मामले की जांच के लिए गठित की गई इस कमेटी में दो अन्य सदस्य भारती डबास और सुरेंद्र कौर हैं। सभी ने आज मुरथल में सुखदेव ढाबे के पास पहुंचकर घटनास्‍थल का मुआइना किया। इस मौके पर डीआईजी राजश्री ने बताया कि हाइवे पर बिखरे मिले कपड़े जांच के लिए भेज दिए गए हैं, अब देखते हैं क्या होता।
विज्ञापन

मुरथल गैंगरेप की जांच करने SIT पहुंची घटनास्‍थल पर, तस्वीरें

3 of 7
गौरतलब है कि मामले को लेकर हरियाणा सचिवालय में डीजीपी यशपाल सिंघल ने कमेटी के गठन की घोषणा की थी। साथ ही कहा कि सरकार और पुलिस अपने स्तर पर हरसंभव साधनों से घटना की सत्यता का पता लगाने में जुटी है।

मुरथल गैंगरेप की जांच करने SIT पहुंची घटनास्‍थल पर, तस्वीरें

4 of 7
डीजीपी ने मामले संबंधी किसी भी तरह की सूचना देने के लिए तीन नंबर भी जारी किए। डॉ. राजश्री सिंह का फोन नंबर 9729995000, भारती डबास का 8053882302 और सुरेंद्र कौर का 9729990760 है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति उक्त कथित घटना के बारे में कोई भी जानकारी इन नंबरों पर जांच कमेटी को दे सकता है। जानकारी देने वालों के बारे में पूरी गोपनीयता बरती जाएगी।
विज्ञापन

मुरथल गैंगरेप की जांच करने SIT पहुंची घटनास्‍थल पर, तस्वीरें

5 of 7
इसके अलावा, हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने भी सूचनाएं प्राप्त करने का निर्णय लिया है और यह सूचना टोल फ्री नंबर 1800-180-2057 और प्राधिकरण की वेबसाइट www.hslsa.nic.in पर दी जा सकती है। प्राधिकरण को यह सूचना अवकाश के दिन कार्यालय समय में भी दी जा सकती है।
विज्ञापन

मुरथल गैंगरेप की जांच करने SIT पहुंची घटनास्‍थल पर, तस्वीरें

6 of 7
घटनास्थल पर तथाकथित पीड़ितों के कपड़े, अंतर्वस्त्र बिखरे होने की खबरों पर ध्यान आकर्षित किए जाने पर डीजीपी ने कहा कि सोनीपत पुलिस अधीक्षक द्वारा उन्हें एकत्रित कर लिया गया है और उनकी जांच कराई जा रही है। उन्होंने मीडिया से जुड़े लोगों से भी पुलिस के साथ समय पर सूचना सांझा करने की अपील की ताकि दोषियों को पकड़ने में मदद मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुरथल गैंगरेप की जांच करने SIT पहुंची घटनास्‍थल पर, तस्वीरें

7 of 7
वहीं, दूसरी ओर मामले को लेकर पुलिस अभी तक खाली हाथ है और इसे सुलझाने के लिए पुलिस को तीन सवालों के जवाब तलाशने होंगे। आखिर ये अंत: वस्त्र हैं किसके? प्रत्यक्षदर्शी कानून के पचड़े और कोर्ट के चक्कर काटने के डर तो चुप नहीं हो गए? पीड़ित महिलाओं और प्रत्यक्षदर्शियों पर किसी तरह का दबाव तो नहीं डाला जा रहा?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें