विदेशी पहलवानों के हमले में गंभीर घायल 'द ग्रेट खली' दलीप सिंह राणा भले ही ICU में दाखिल हैं, लेकिन खली के हाथों भी एक पहलवान की मौत हो चुकी है। साभारः मैनडेटरीडॉटकॉम
विज्ञापन
द ग्रेट खली के हाथों भी हो चुकी है विदेशी पहलवान की मौत
2 of 6
15 साल पहले हुए रिंग में हुए इस हादसे को याद कर खली आज भी अफसोस करते हैं। रिंग में खली दुनिया भर के दिग्गज पहलवानों को घुटने टेकने पर मजबूर कर चुके हैं, लेकिन ये उनसे जुड़ा सच है। खुद खली कहते हैं कि उनके हाथों एक जिंदगी दुनिया से विदा हो गई, इसका उन्हें जिंदगी भर अफसोस रहेगा।
विज्ञापन
द ग्रेट खली के हाथों भी हो चुकी है विदेशी पहलवान की मौत
3 of 6
दरअसल, एक मैच के दौरान खली के हाथों एक पहलवान की मौत हो गई थी। ये हादसा 2001 में हुआ था। मरने वाला रेसलर था ब्रायन ओंग, जो उनके साथ ट्रेनिंग लिया करते थे। इस घटना का खली के कैरियर पर बुरा असर पड़ा था। डब्ल्यूडब्ल्यूई ने उनसे सभी कांट्रैक्ट वापिस ले लिए थे।
द ग्रेट खली के हाथों भी हो चुकी है विदेशी पहलवान की मौत
4 of 6
हुआ ये था कि ओंग उन दिनों एक चोट से गुजर रहे थे। ट्रेनिंग के दौरान मैच में खली ने ओंग पर फ्लैपजैक दाव लगाया। उन्होंने ओंग को रिंग में दो बार घुमाया। इस दौरान ओंग के सिर में चोट लग गई। अस्पताल में इलाज के दौरान ओंग ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
द ग्रेट खली के हाथों भी हो चुकी है विदेशी पहलवान की मौत
5 of 6
वहीं, मामले को लेकर खली के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई थी। क्योंकि, कोर्ट का मानना था कि खली ने जानबूझकर ऐसा नहीं किया। ये खेल का हिस्सा था और अभ्यास चल रहा था। अचानक ही हादसा हो गया।
द ग्रेट खली के हाथों भी हो चुकी है विदेशी पहलवान की मौत
6 of 6
द ग्रेट खली यानी दलीप सिंह राणा हिमाचल प्रदेश के धिराना गांव में 1972 में जन्मे थे। पंजाब पुलिस में नौकरी कर रहा ये चैंपियन कभी 'रोड परियोजना' के लिए पत्थर तोड़ने का काम करता था। 2 जनवरी, 2006 को डब्ल्यूडब्ल्यूई अनुबंध साइन किया और 7 अप्रैल 2006 को अंडरटेकर से फाइट जीती।