फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: कॉलेज में इनेलो नेता की हत्या, कैंपस में बवाल

Sat, 17 Jan 2015 11:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
एसडी कॉलेज के भीतर शुक्रवार दोपहर दो गुटों में धारदार हथियारों के साथ जमकर संघर्ष हुआ। घटना में रामनगर निवासी युवक प्रभदीप सिंह उर्फ बावा की हत्या हो गई। वह इनेलो की युवा विंग का वार्ड प्रधान था। एक छात्र समेत तीन अन्य युवक भी घायल हो गए। मरने वाला युवक व घायल दो युवक तो आउटसाइडर थे, जबकि घायल एक युवक कॉलेज मेंबीए प्रथम वर्ष का छात्र है।
विज्ञापन

PICS: कॉलेज में इनेलो नेता की हत्या, कैंपस में बवाल

2 of 5
तीनों घायलों को कैंट के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दो को चंडीगढ़ के सेक्टर 32 स्थित जीएमसीएच में रेफर कर दिया गया है। दोनों गुटों के युवकों में पिछले कुछ दिन से रंजिश चल रही थी। दोनों गुटों में कुछ दिन पहले भी मारपीट हुई थी। कॉलेज में एक छात्र व एक अन्य युवक कॉलेज मैदान के पास धूप सेंक रहे थे, तभी प्रभदीप सिंह उर्फ बावा व उसके अन्य साथी वहां आ गए और दोनों युवकों से बहस करने लगे।
विज्ञापन

PICS: कॉलेज में इनेलो नेता की हत्या, कैंपस में बवाल

3 of 5
इसी दौरान दोनों गुटों के युवकों ने धारदार हथियारों से वार करने शुरू कर दिए। कॉलेज कैंपस में हड़कंप मच गया और विद्यार्थी मैदान से कॉरिडोर की ओर भागने लगे। इसी संघर्ष में प्रभदीप सिंह, एक छात्र समेत चार युवक बुरी तरह से लहूलुहान हो गए। कॉलेज में हो-हल्ला सुनकर गश्त कर रहे एएसआई तुरंत मैदान में पहुंचे और खून से लथपथ युवकों को अलग-अलग करने लगे। एएसआई ने चारों घायलों को एंबुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल पहुंचाया।

PICS: कॉलेज में इनेलो नेता की हत्या, कैंपस में बवाल

4 of 5
सिविल अस्पताल में तीन युवकों की हालत बेहद गंभीर थी। जिसके चलते प्रभदीप सिंह उर्फ बावा समेत अन्य दो युवकों को भी चंडीगढ़ के जीएमसीएच रेफर कर दिया गया। मगर रास्ते में ही प्रभदीप सिंह उर्फ बावा ने दम तोड़ दिया। संघर्ष में प्रभदीप की हत्या के बाद दो गंभीर घायलों को तो चंडीगढ़ स्थित जीएमसीएच रेफर कर दिया गया, जबकि एक घायल कैंट के सिविल अस्पताल में भर्ती था। इस युवक की भी तीन अंगुलियां हथियार से बुरी तरह घायल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

PICS: कॉलेज में इनेलो नेता की हत्या, कैंपस में बवाल

5 of 5
नर्स ने युवक की अंगुलियों पर मरहम पट्टी की और उसे बेड पर लेटे रहने की सलाह दी। मगर युवक बेड से उठा और नर्सिंग स्टाफ के रोकने के बावजूद यह कहते हुए चला गया कि उसकी जान को यहां खतरा है। जगदीश दून, एसीपी, अंबाला कैंट ने बताया कि इस मामले में पुलिस अभी तफ्तीश कर रही है। अस्पताल में भर्ती घायलों के बयान लेने के लिए पुलिस का दस्ता चंडीगढ़ रवाना हो चुका है। मामला रंजिश का लगता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें