फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में दलित की मौत, पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Fri, 23 Oct 2015 04:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहाना(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 13
हरियाणा में सोनीपत जिले के गोहाना में लोगों ने पुलिस को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। मामला थाने में दलित युवक की मौत का है। तस्वीरों में पूरा मामला।
Trending Videos
विज्ञापन

थाने में दलित की मौत, पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

2 of 13
हुआ यूं कि गांव पुगथला में चोरी में नाम आने पर परिजन 15 वर्षीय गोव‌िंदा को खुद ही थाने में छोड़ गए, सुबह उसका शव एक खाली मकान में मिला। परिजनों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया। आज सवेरे परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी तक संस्‍कार न किए जाने की घोषणा की दी।
विज्ञापन

थाने में दलित की मौत, पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

3 of 13
आरोप एएसआई सुभाष और एएसआई अशोक पर लगे हैं। हालांकि इनके खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है, लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। घटना बीते दिन की है। रोष जताते हुए मृतक के परिजनों ने रोहतक-पानीपत रेलवे ट्रैक और सड़क पर शव रखकर बरोदा रोड को तीन घंटे तक जाम रखा।

थाने में दलित की मौत, पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

4 of 13
जाम खुलवाने आई पुलिस को लोगों ने खदेड़ दिया। इससे गुस्साए परिजनों और बस्ती वालों ने महिलाओं ने हाथों में डंडे लेकर पुलिस अफसरों को दौड़ाया और एक-दो को पीट दिया। आखिर एसडीएम के आरोपियों पर कार्रवाई के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोला।
विज्ञापन

थाने में दलित की मौत, पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

5 of 13
देवीपुरा निवासी गौतम ने बताया कि उसके छोटे भाई गोविंदा और एक अन्य युवक का चोरी के मामले में नाम सामने आया था। बुधवार सुबह वह खुद गोविंदा को सिटी थाने में एएसआई अशोक और सुभाष के हवाले करके आया था। पुलिस ने युवक को तो छोड़ दिया लेकिन उसका भाई घर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

थाने में दलित की मौत, पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

6 of 13
गौतम का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने 10 हजार रुपये की मांग की तो वह अपने खाते से 10 हजार रुपये लेकर गया और पुलिस वालों को दिए। इस पर पुलिसकर्मियों ने आश्वासन दिया कि वे गोविंदा को दो घंटे बाद छोड़ देंगे।
विज्ञापन

थाने में दलित की मौत, पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

7 of 13
कुछ देर बाद जब वह अपनी मां के साथ गोविंदा को खाना देने गया तो पुलिसकर्मियों ने बताया कि वह भाग गया है। गोविंदा देर शाम तक भी घर नहीं पहुंचा तो रात भर उसकी तलाश की गई। वीरवार सुबह वह पानी भरने पास में ही खाली पड़े मकान में गया तो वहां एक कमरे में गोविंदा का शव पड़ा मिला।

थाने में दलित की मौत, पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

8 of 13
पुलिस कर्मियों पर गोविंदा की हत्या का आरोप लगाते हुए परिवार वालों ने बस्ती वालों के साथ मिलकर सड़क जाम कर दी। वे घटना में शामिल पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी और उनको निलंबित करने, थाना प्रभारी का तबादला करने के साथ ही 15 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग कर रहे थे।

थाने में दलित की मौत, पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

9 of 13
जाम की सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन उन्हें भीड़ के गुस्से का सामना करना पड़ा। युवक और महिलाएं भी डंडे लेकर पुलिसकर्मियों के पीछे दौड़ीं। कई पुलिस वालों को डंडे पड़े। तीन घंटे तक गोहाना-जुलाना मार्ग पर हंगामा होता रहा।

थाने में दलित की मौत, पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

10 of 13
युवक की मौत के बाद परिजनों ने गोहाना-जुलाना मार्ग ही नहीं, बल्कि रोहतक-पानीपत रेलवे ट्रैक भी जाम कर दिया था। इसके चलते 9:30 बजे रोहतक से पानीपत की ओर जाने वाली पैसेंजर गाड़ी को रद करना पड़ा। इसके अलावा लगभग तीन घंटे तक एक मालगाड़ी गोहाना रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही।

थाने में दलित की मौत, पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

11 of 13
मुख्यमंत्री ने उनसे मिलने मिलने आए डीजीपी यशपाल सिंघल से फरीदाबाद में हुए दलित उत्पीड़न और गोहाना में किशोर की मौत के बारे में रिपोर्ट मांगी। इस दौरान सिंघल ने उन्हें दोनों जगह की कानून व्यवस्था के बारे में आश्वस्त किया है।

थाने में दलित की मौत, पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

12 of 13
गन्नौर के ‌डीएसपी सतीश कुमार का कहना है कि गोविंदा के परिजनों ने एएसआई अशोक और सुभाष पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। किशोर की मौत आत्महत्या है या हत्या, यह तो डाक्टरों की फाइनल रिपोर्ट आने के बाद ही पता लग सकेगा।
विज्ञापन

थाने में दलित की मौत, पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

13 of 13
देखिए इस मकान में मिला गोबिंदा का शव।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें