फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: मां! आप चिंता मत करो, 'मैं हूं ना' आपके साथ

Sun, 10 May 2015 04:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
विज्ञापन
1 of 9
कच्ची नौकरी को पक्की कराने के लिए धरने पर बैठी मां को जब उसके बच्चे ने दिलासा दिया तो उसकी हिम्मत दोगुनी हो गई और वह डट गई अपनी मांग पूरी करवाने को। देखिए तस्वीरें।
Trending Videos
विज्ञापन

Pics: मां! आप चिंता मत करो, 'मैं हूं ना' आपके साथ

2 of 9
हरियाणा के करनाल में पिछले दो दिन से विरोध प्रदर्शन कर रहे गेस्ट टीचर्स के साथ उनके बच्चे भी डटे हुए हैं। सेक्टर 12 में काफी संख्या में मेल-फीमेल गेस्ट टीचर्स अलग-अलग तरीके अपनाकर विरोध जता रहे हैं। इसी कड़ी में प्रदर्शन के दूसरे दिन 101 टीचर्स में मुंडन कराया।
विज्ञापन

Pics: मां! आप चिंता मत करो, 'मैं हूं ना' आपके साथ

3 of 9
हरियाणा अतिथि अध्यापक संघ ने पूरे प्रकरण पर कहा है कि आज से हमारे लिए सरकार मर गई है। इसलिए ही अध्यापकों ने सिर से बाल मुंडवाए हैं, अगर प्रदेश में सरकार है तो फिर टीचर्स के आगे लगे इस गेस्ट शब्द हटाएं, तभी उनका धरना समाप्त होगा। पक्की नौकरी के अलावा वो कोई बात नहीं सुनेंगे और न ही किसी से कोई बात करेंगे।

Pics: मां! आप चिंता मत करो, 'मैं हूं ना' आपके साथ

4 of 9
संघ ने चेताया कि उनका विरोध प्रदर्शन रोजाना नए तरीके से होगा और शांतिपूर्ण होगा, लेकिन सरकार अतिथि अध्यापकों के सब्र का इम्तिहान न ले। इस बार वे पीछे नहीं हटेंगे, यह लड़ाई केवल 4073 की नहीं है, यह लड़ाई हर अतिथि अध्यापक की है।
विज्ञापन

Pics: मां! आप चिंता मत करो, 'मैं हूं ना' आपके साथ

5 of 9
दूसरे दिन धरने को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र शास्त्री ने कहा कि उन्होंने गेस्ट टीचर्स की बेकद्री के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को जिम्मेदार ठहराते हुए नई सरकार को भी कटघरे में खड़ा किया।
विज्ञापन

Pics: मां! आप चिंता मत करो, 'मैं हूं ना' आपके साथ

6 of 9
सरकार को चेताते हुए राजेंद्र शास्त्री ने कहा कि अध्यापकों की हुंकार पिछली सरकार को भी हिला चुकी है, इसलिए नई सरकार को भी समझ से काम लेना चाहिए। इससे पहले, खासकर महिला अध्यापकों ने सरकार, मुख्यमंत्री व मंत्रियों के नाम का स्यापा पाया।
विज्ञापन

Pics: मां! आप चिंता मत करो, 'मैं हूं ना' आपके साथ

7 of 9
प्रदर्शन के दौरान ही 101 अध्यापकों ने सिर से बाल कटवाकर मुंडन कराया। इसके पीछे तर्क देते हुए अध्यापक नेता कुलदीप धरौली, धर्मबीर कौशिक ने बताया कि भारत में तब मुंडन कराया जाता है, जब उसका आसरा मर जाए।

Pics: मां! आप चिंता मत करो, 'मैं हूं ना' आपके साथ

8 of 9
प्रदर्शनकारी टीचर्स का कहना है कि परिवार के लोगों ने हमें पढ़ा दिया, लेकिन वे नौकरी नहीं दे सकते और नौकरी पक्की करने वाली सरकार है, जो हमारी बात नहीं सुन रही है। सरकार गेस्ट टीचर्स को हटाने की चेतावनी दे रही है, लेकिन इस बार गेस्ट टीचर्स नहीं हटेंगे, बल्कि गेस्ट शब्द हटेगा और हम पक्के अध्यापक होंगे।
विज्ञापन

Pics: मां! आप चिंता मत करो, 'मैं हूं ना' आपके साथ

9 of 9
अध्यापक नेता संजय शास्त्री ने बताया कि खुफिया विभाग की ज्यादा सक्रियता के कारण संघ किसी भी रणनीति का खुलासा नहीं कर रहा है। अब हर दिन विरोध का नया तरीका होगा और इसके लिए पूरी रणनीति तैयार हो चुकी है। हालांकि, वे क्या क्या करेंगे के बारे में खुलासा नहीं किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें