जिसे 9 माह तक अपनी कोख में रखा वो फूल सी बच्ची जब दुनिया में आई तो उसकी अभागी मां उसे देख तक न पाई। बेचारी दम तोड़ गई। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 5
बेटी को देखने से पहले ही मां की हो गई मौत
- फोटो : अमर उजाला
घटना हरियाणा के पानीपत की है। महिला की मौत की खबर सुनकर परिजन भी सन्न रह गए। इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए उन्होंने डाक्टरों के खिलाफ हंगामा करना शुरू कर दिया। मृतका की पहचान पानीपत के बराना गांव की रिम्पी के रूप में हुई।
विज्ञापन
3 of 5
बेटी को देखने से पहले ही मां की हो गई मौत
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, सामान्य अस्पताल में देर रात आई रिम्पी ने बेटी को जन्म दिया। जब उसे होश आया तो उसने नर्स से पूछा। नर्स ने बताया कि बेटी हुई है। इससे पहले कि रिम्पी बेटी तो देख पाती, वह बेहोश हो गई। कुछ ही पलों में उसकी सांसें रुक गई। मौत की असली वजह अभी तक पता नहीं चल पाई।
4 of 5
बेटी को देखने से पहले ही मां की हो गई मौत
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी ओर, डॉक्टर्स का कहना है कि 4 बजे रिम्पी ने पूछा कि क्या हुआ है। जब उसे बताया गया कि बेटी हुई है तो इससे पहले कि बेटी उन्हें दिखाई जाती, वे अचेत अवस्था से निकल ही नहीं पाई। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। हमारी तरफ से कोई लापरवाही नहीं बरती गई। महिला के परिजन गलत आरोप लगा रहे हैं।
बेटी को देखने से पहले ही मां की हो गई मौत
- फोटो : अमर उजाला
सीएमओ इंद्रजीत धनखड़ का कहना है कि प्रसूता की मौत का मामला उनके ध्यान में आया है। परिजन डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन स्टाफ की तरफ से इस आरोप को नकारा जा रहा है। मामले की गहनता से जांच की जाएगी और अगर लापरवाही सामने आई तो संबंधित डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।