फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरकार खुल ही गया राज, देखिए 'चोटी' के पीछे क्या है?

Sat, 05 Aug 2017 01:27 AM IST
amarujala.com- Presented by: रिशु राज सिंह
विज्ञापन
1 of 12
choti - फोटो : अमर उजाला
लीजिए, खुल गया राज कि कौन काट रहा है महिलाओं की चोटियां। इसके पीछे और कोई नहीं बल्कि...
विज्ञापन

2 of 12
choti - फोटो : अमर उजाला
इसके पीछे और कोई नहीं बल्कि अफवाहें, ईर्ष्या, शरारतें और अवसाद मिलकर भ्रम के भूत रचते हैं। देखते ही देखते भय और भ्रम के ये झूठे भूत समाज के बड़े हिस्से में फैलकर सबको डराने लगते हैं। ऐसे ही महिलाओं की चोटी काटने वाली कथित चुड़ैल की अफवाह आजकल हरियाणा के कुछ हिस्सों में तेजी से फैल रही है।
विज्ञापन

3 of 12
choti - फोटो : अमर उजाला
काफी संख्या में महिलाओं की चोटी कटने की बात सामने आ रही है। महिलाएं इलाज और झाड़े के बाद ठीक हो जाती हैं। तो अगली स्लाइड में पढ़िए कौन हैं इनके पीछे और क्या मकसद है इनका?

4 of 12
choti - फोटो : अमर उजाला
सबसे पहले आप पीड़ितों और प्रत्यक्षदर्शियों की बात सुनिए...
25 जुलाई को मैं अपनी मां व पत्नी के साथ घर में सोया था। देर रात करीब एक बजे मां मूर्ति देवी को कमरे में एक सफेद रंग का कुत्ता दिखाई दिया। उन्होंने जैसे ही लाइट जलाई तो उसकी पुत्र वधु की चोटी कटी जमीन पर गिरी नजर आई। हमने सारा घर छान मारा लेकिन कुत्ता कहीं नजर नहीं आया।  -प्रेम कुमार, गांव फतेगढ़, चरखी दादरी 
विज्ञापन

5 of 12
choti - फोटो : अमर उजाला
पति को घर में नजर आया नेवला, पत्नी की चोटी कटी
मैं शुक्रवार को देर शाम घर में खाना खा रही थी। किसी काम से आंगन में आई तो जोर से झटका लगा और बेसुध हो गई। पति ने बताया कि उन्होंने घर में एक नेवले को देखा था। उसे भगाने का प्रयास किया तो वह कमरे में घुस गया। इस बीच पत्नी की चीख सुनकर आंगन में पहुंचा तो पत्नी के बाल कटे मिले। नेवला भी गायब हो गया।
- कृष्णा देवी, वार्ड नंबर-15, दादरी शहर
विज्ञापन

6 of 12
choti - फोटो : अमर उजाला
जितने मुंह, उतनी बातें
सिरसा जिले के रानियां के  गांव सैनपाल कोठा की ढाणी में रहने वाले बलजीत सिंह की पत्नी सुमित्रा के शनिवार रात को बाल काटे गए। उनका कहना है कि देर शाम को वे ढाणी में बैठे थे कि अचानक एक महिला और एक पुरुष आए, उन्होंने अचानक सुमित्रा को घर के अंदर ही दबोच लिया और कोई नशीला पदार्थ खिलाकर उसके बाल काट कर रफूचक्कर हो गए। 

अगली स्लाईड जरूर पढ़ें...
विज्ञापन

7 of 12
choti - फोटो : अमर उजाला
इसी प्रकार गांव ढुंढियांवाली के नजदीक पतिराठावास में उदय सिंह की पत्नी शारदा के बाल काटे गए। उन्होंने बताया कि वे रात के समय घर अपने परिवार के साथ सोए हुए थे। करीब 12 बजे उनके पशुओं ने अचानक बोलना शुरू कर दिया, जिस पर उदय सिंह की नींद खुल गई। नींद खुलने पर वह अपने पत्नी को उठाने लगा तो उसके बाल कटे हुए थे और वे बेहोश थी। 

8 of 12
choti - फोटो : अमर उजाला
रविवार को गांव भड़ोलियांवाली के नजदीक ढाणी रामसिहंपुरा में साधु सिंह की लड़की संदीप कौर के बाल दिन के समय ही काटे गए। दोपहर लगभग 12 बजे संदीप कौर नहाकर स्नानघर से बाहर निकली कि तो अचानक उसे काले रंग की परछाई नजर आई और अचानक उसके बाद कट गए।

अगली स्लाईड में पढ़िए कि आखिर इसकी सच्चाई क्या है...

9 of 12
choti - फोटो : अमर उजाला
अब देखिए कि सच्चाई क्या है...
चोटी काटने की बात वैज्ञानिक दृष्टि से अफवाह है। ऐसा कुछ नहीं है। कोई क्यों महिलाओं की चोटी काटेगा? इस तरह की अफवाहें मानसिक रूप से परेशान लोग ही फैलाते हैं। -डॉ. शिव कुमार, विभागाध्यक्ष, मनोविज्ञान विभाग चौधरी रणबीर सिंह विवि, जींद

10 of 12
चोटी कटने की घटना से दहशत
डर और अंधविश्वास
व्यक्तिगत तौर पर सभी में डर होता है। अंधविश्वास के कारण लोग इस घटनाक्रम को भूत-प्रेत से जोड़कर देख रहे हैं। डर की वजह से यह अफवाह बढ़ रही है। जरूरी है कि लोग संयम बरतें। डर का ख्याल पैदा न होने दें। -डॉ. ब्रह्मदीप संधु, वरिष्ठ मनोवैज्ञानिक, नागरिक अस्पताल

11 of 12
woman hair cut
कोरी अफवाह
यह कोरी अफवाहों का नतीजा है। कोई शरारती तत्व भी इस तरह की हरकत कर सकता है। कई बार द्वेष के कारण पड़ोस में भी कोई ऐसी हरकत कर देता है। सभी को सतर्क रहना चाहिए।
- प्रो. प्रोमिला बतरा, डीन, सोशल साइंस, एमडीयू, रोहतक
विज्ञापन

12 of 12
woman hair cut
मनोवैज्ञानिक विशेषज्ञ डॉ. अनुपमा धमीजा के अनुसार ऐसी अफवाहें नकारात्मक विचार रखने वालों को प्रभावित करती हैं। उनके मन का वहम उन्हें यह सब हकीकत जैसा भ्रम देता है। अगर सकारात्मक विचार रखेंगे तो ऐसी अफवाहें आप पर बेअसर होंगी। -डॉ. अनुपमा धमीजा, मनोवैज्ञानिक विशेषज्ञ 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें