काला साया दिखा, बेहोश हुई और चोटी कट गई। पहले राजस्थान, फिर हरियाणा, दिल्ली और अब पंजाब में इस दहशत ने पांव पसार लिए हैं। हालत ये हैं कि लोग डर में जी रहे।
विज्ञापन
2 of 6
choti
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब के बठिंडा में चंदसर बस्ती की ठेके वाली गली में वीरवार सुबह करीब 8 बजे एक महिला की चोटी काटने का मामला सामने आया। इस घटना के बाद से इलाके की महिलाओं में दहशत है। चंदसर बस्ती में निवासी सपना के अनुसार वह वीरवार सुबह करीब 8 बजे बाथरूम गई। इसके बाद उसे दिखे काले साये के पास कैंची थी। वह साया देखते ही बेहोश हो गई, जब होश आया तो उसकी चोटी कटी हुई थी।
विज्ञापन
3 of 6
choti
- फोटो : अमर उजाला
सपना के रोने की आवाज सुनकर अन्य पड़ोसी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सपना को बाथरूम से बाहर निकाला और बिना सोचे समझे उसके सिर के सभी बाल मुंडवा दिए। लोगों को डर था कि चोटी कटने के बाद तीन दिन में कहीं उसकी मौत न हो जाए। घटना से सहमे लोगों ने अपने घरों के बाहर नीम के पत्ते, नींबू और मिर्च बांधनी शुरू कर दी है। यही नहीं लोग सिंदूर, मेंहदी और हल्दी के छाप भी लगा रहे हैं।
4 of 6
choti
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा प्रतापनगर में 60 वर्षीय राजरानी की भी चोटी कट गई। बुजुर्ग महिला के अनुसार उसे कुछ भी पता नहीं चला। शाम करीब साढ़े छह बजे उसने अपनी चोटी कटी देखी। उधर, गिद्दड़बाहा के गांव भारू में भी 10 साल की बच्ची के बाल काटने का मामला भी सामने आया है। पीड़िता के पिता बिंदर सिंह ने बताया कि वे बुधवार रात अपने बेटे लवप्रीत सिंह, छोटी बेटी कोमलप्रीत कौर (10) के साथ घर में सोए थे।
विज्ञापन
5 of 6
choti
- फोटो : अमर उजाला
आंगन में बिंदर सिंह का साला मंगल सिंह, सलहज रविंद्र कौर, बड़ी बेटी सुखप्रीत कौर और बिंदर सिंह की पत्नी करमजीत कौर सोए थे। वह सुबह करीब 5 बजे उठे तो देखा कि रात को कमरे में सो रही बेटी कोमलप्रीत कौर बाहर आंगन में थी और उसके सिर के कुछ बाल काट कर सिरहाने वाली तरफ रखे हुए थे। कच्चे फर्श और बालों के आसपास पानी का कुंडल बना हुआ था।
बिंदर सिंह ने बताया कि घर के मेन दरवाजे में लगी रस्सी भी टूटी हुई थी और दरवाजा खुला पड़ा था। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से जांच करवाने की मांग की है। उन्होंने इस अतिनिंदनीय काम को अंजाम देने वाले व्यक्ति को काबू करने की अपील की है।