देश में एक बैंक ऐसा, जिसमें सिर्फ 50 रुपये का निवेश करके खाता खुलवा सकते हैं और एक साथ करीब 10 स्कीमों का फायदा उठा सकते हैं, पर एक सुविधा नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
2 of 8
bank chandigarh
दरअसल, देश का सबसे बड़ा इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 सितंबर 2018 से इसकी शुरुआत की। देशभर में 650 शाखाओं और 3250 सेवा केंद्रों पर यह सेवा उपलब्ध रहेगी। यह अपनी तरह का पहला ‘चलता-फिरता’ बैंक होगा यानी डाकिये आपको घर पर ही बैंकिंग सेवाएं मुहैया कराएंगे। डाकियों को एक पीओएस मशीन दी जाएगी, उसी के जरिये बैंकिंग सेवा दी जाएगी।
विज्ञापन
3 of 8
bank chandigarh
पंजाब और चंडीगढ़ सर्किल में 23 आईपीपीबी ब्रांचों की 115 डाक घरों में यह सुविधा मिलेगी। सेक्टर-29 स्थित डाक घर में आईपीपीबी की मुख्य ब्रांच ऑफिस होगी, जबकि सेक्टर-17 स्थित जीपीओ, डाकघर मनीमाजरा और दड़वा के अलावा किशनगढ़ में आईपीपीबी होगा। हरियाणा में आईपीपीबी की इस समय कुल 20 शाखाओं की शुरुआत की जा रही है। शुरुआत पंचकूला सेक्टर-चार स्थित उप डाकघर से हुई।
4 of 8
bank chandigarh
महज 50 रुपये में लोग इस बैंक में खाता खुलवा सकेंगे, लेकिन बस लोन की सुविधा नहीं मिलेगी। बाकी इसके अलावा सभी सुविधाएं मिलेंगी, जैसे- चालू खाता, बचत खाता, धन हस्तांतरण, डीबीटी, बिल यूटिलिटी, उद्यम एवं व्यापार संबंधी भुगतान, काउंटर सेवा, माइक्रो एटीएम, मोबाइल बैंकिंग एप, एसएमएस, थर्ड पार्टी इंश्योरेंस और आईवीआर, एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल अलर्ट के लिए कोई शुल्क नहीं।
विज्ञापन
5 of 8
bank chandigarh
पेमेंट बैंक खाते की सीमा एक लाख रुपये रखी गई है। इससे ज्यादा पैसा जमा कराने पर वह सेविंग अकाउंट में चला जाएगा। आधार और क्यूआर कोड के जरिए भुगतान होगा। डाकिए और डाकसेवकों को स्मार्टफोन तथा एक मशीन मुहैया कराई जाएगी। इसके साथ ही डाकिये के पास मोबाइल फोन होगा, जिससे ग्राहक मोबाइल और डीटीएच रिचार्ज, बिजली, पानी व गैस आदि के बिल सहित बीमा आदि की किश्तों का भी भुगतान कर सकेंगे।
विज्ञापन
6 of 8
bank chandigarh
सिर्फ आधार कार्ड से ही पोस्ट पेमेंट बैंक में खाता खुल जाएगा। सेविंग अकाउंट पर 4% ब्याज देगा। डाक सेवकों को पेमेंट बैंक के उत्पादों जैसे डाक बीमा की बिक्री और सेवाओं के एवज में कमीशन मिलेगा। यह 25% तक होगा। इसका 5% डाक विभाग लेगा। पोस्टमैन को भी डाक सेवकों की तरह उत्पाद बेचने पर कमीशन मिलेगा। पोस्टल पेमेंट बैंक को यह अनुमति है कि वह 17 करोड़ पोस्टल सेविंग बैंक अकाउंट को लिंक कर सकता है।
विज्ञापन
7 of 8
bank chandigarh
पूरे प्रदेश में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आइपीपीबी) की कुल शाखाएं हैं, जिनकी शुरुआत हुई है। यह बैंक विविध प्रकार की सेवाएं प्रदान करेगा, जिनमें बचत एवं चालू खाते, धन अंतरण, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण, बिल एवं जनोपयोगी भुगतान और उद्यम एवं व्यापार संबंधी भुगतान शामिल हैं। - रंजीत सिंह, सहायक पोस्टमास्टर जनरल हरियाणा सर्कल
रोडवेज की टिकट मशीन की तरह डाकियों को मेन कंप्यूटिंग डिवाइस
डाक विभाग रोडवेज की टिकट मशीन की तरह डाकियों को मेन कंप्यूटिंग डिवाइस उपलब्ध कराएगा, जिससे खाताधारकों को रुपया जमा करने पर रसीद तुरंत दे दी जाएगी। उसमें खाते की पूरी जानकारी भी होगी। इस डिवाइस में ग्राहकों की फोटो खींचने की भी सुविधा है। रुपये के लेन-देन के समय उसकी फोटो ली जाएगी। डाकघरों में बचत खाताधारकों को डिजिटल बैंकिंग की सुविधा उनकी मर्जी के अनुसार हीं दी जाएगी। यानी सर्विस पूरी तरह वैकल्पिक होगी। यदि खाताधारक यह सर्विस लेना चाहता है तो उसे अकाउंट को आईपीपीबी अकाउंट से लिंक किया जाएगा।