बैंक खाता धारक ध्यान दें, अगर आपके मोबाइल पर बैंक से कोई भी एसएमएस आए तो भूलकर भी डिलीट न करें और जरूर पढ़ लें, वरना टेंशन उठानी पड़ सकती है।
विज्ञापन
2 of 7
एसएमएस
दरअसल देश में आजकल ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के समय धोखाधड़ी के काफी मामले सामने आ रहे हैं। लोगों को आरबीआई के नाम से मेल और कॉल भी आ रही हैं, जिसे लेकर लोग काफी परेशान हैं और साइबर सेल वाले भी। ऐसे में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने एक बड़ा कदम उठाया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया लगातार आम लोगों को जालसाजों से बचाने के लिए 'जागरूकता कार्यक्रम' चला रहा है। इसके तहत वह लोगों को एसएमएस भेजकर फ्रॉड की जानकारी देता है।
विज्ञापन
3 of 7
एसएमएस
आरबीआई चंडीगढ़ के एक अधिकारी बताते हैं कि बैंक ने लोगों को एक एसएमएस भेजना शुरू किया है। इस एसएमएस में वित्तीय लेन देन और आरबीआई से जुड़ी जानकारी है, जिस पर ध्यान न देना भारी पड़ सकता है। यह एसएमएस रिजर्व बैंक के प्रोजेक्ट 'आरबीआई बोल रहा है' के तहत भेजा जा रहा है। इसके तहत रिजर्व बैंक ये सुनिश्चित कर रहा है कि आम आदमी के साथ उसके नाम पर धोखाधड़ी न हो। आप किसी तरह के ठगी का शिकार न हो सकें।
4 of 7
mobile sms
एसएमएस के साथ एक हेल्पलाइन नंबर 8691960000 भी जारी किया गया है। इस नंबर पर मिस्ड कॉल देकर लोग फर्जी कॉल या ईमेल की सच्चाई जान सकते हैं। इस कॉल से आपको निवेश के सुरक्षित विकल्पों की जानकारी के साथ चिट फंड के जोखिम को लेकर सावधान किया जाएगा। और आरबीआई की तरफ से यह पहला और आखिरी एसएमएस नहीं है। अब तक 7 एसएमएस भेजे जा चुके हैं, इसलिए जब भी आरबीआई का एसएमएस आए तो उसे ध्यान से पढ़ें।
विज्ञापन
5 of 7
SMS
बदले में बड़ी रकम पाने के लिए फीस या चार्ज का भुगतान नहीं करें. आरबीआई गवर्नर/आरबीआई/सरकार कभी ऐसे ईमेल/एसएमएस/कॉल नहीं भेजते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए 8691960000 पर मिस्ड कॉल दें। अगर आपको आरबीआई/सरकारी संस्था की ओर से लॉटरी लगने या सस्ते फंड का ऑफर मिलता है तो https:// sachet.rbi.org.in/Complaints/Add पर शिकायत करें।
विज्ञापन
6 of 7
mobile user
लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए कई डिजाइन के सिक्के चलन में हैं। 10 रुपये के सिक्के रुपया के चिन्ह और इस चिन्ह के बिना जारी किए गए हैं। दोनों ही वैध हैं और बिना किसी डर के उन्हें स्वीकार करें। ज्यादा जानकारी के लिए 14440 पर मिस्ड कॉल दें। 10 रुपये के सिक्के 10 और 15 रेडिएटिंग लाइंस के साथ जारी किए गए हैं। दोनों ही वैध हैं बिना डर के इन्हें स्वीकार करें। ज्यादा जानकारी के लिए 14440 पर मिस्ड कॉल दें।
क्या अपने खाते में न्यूनतम बैलेंस नहीं रखना चाहते और एक महीने में चार से ज्यादा डेबिट नहीं होगा? अगर हां तो बीएसबीएड खाता खोलें। ज्यादा जानकारी के लिए 14440 पर मिस्ड कॉल दें। क्या आपके खाते में फर्जी ट्रांजेक्शन हुआ है? अपने नुकसान को बढ़ने से रोकिए। ज्यादा जानकारी के लिए 14440 पर मिस्ड कॉल दें।