फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा को छेड़ने पर लोगों ने शिक्षक को सिखाया सबक

Wed, 11 Mar 2015 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
हरियाणा के रोहतक के निकटवर्ती गांव कन्हेली के राजकीय प्राथमिक स्कूल में मंगलवार को हंगामा हो गया। 8वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ शिक्षक ने छेड़छाड़ की। लड़की ने आरोप लगाया कि जब इस बारे में शिक्षिका को बताया तो उसने उल्टा उसे ही पीटकर घर भेज दिया। घटना का पता लगते ही परिजनों ने ग्रामीणों संग स्कूल पर धावा बोल दिया और शिक्षक और शिक्षिका की धुनाई कर दी।
विज्ञापन

छात्रा को छेड़ने पर लोगों ने शिक्षक को सिखाया सबक

2 of 7
काफी देर हंगामे के बाद दोनों को शिवाजी कॉलोनी थाने में लाया गया, जहां उन पर केस दर्ज किया गया है। मौके पर पहुंचे बीईओ और डिप्टी डीईओ ने दोनों को सस्पेंड कर दिया है। ग्रामीणों ने गुस्से में पुलिस वाहन का शीशा भी तोड़ डाला।

विज्ञापन

छात्रा को छेड़ने पर लोगों ने शिक्षक को सिखाया सबक

3 of 7
छात्रा ने आरोप लगाया कि हिंदी और संस्कृत के शिक्षक धर्मवीर ने मंगलवार को 8वीं के बच्चों का संस्कृत का टेस्ट लेने के बाद दूसरे सभी बच्चों को कुछ देर बाद कक्षा से बाहर कर दिया और उसे  रोके रखा। कुछ देर बाद वह उसे छेड़ने लगा। विरोध किया तो प्यार करने की बात कह अपनी ओर खिंचने लगा। जैसे तैसे छात्रा ने खुद को छुड़ाया और बाहर भागी।

छात्रा को छेड़ने पर लोगों ने शिक्षक को सिखाया सबक

4 of 7
बाहर उसने अपनी सहेली को यह बात बताई। इसी दौरान जेबीटी शिक्षिका सरोज वहां पहुंची तो छात्रा ने उससे यह बात बताई। आरोप है कि शिक्षिका ने उसे तमाचा जड़ दिया और जातिसूचक शब्द कहे। साथ ही यह भी कहा कि किसी को इस बारे में न बताए।
विज्ञापन

छात्रा को छेड़ने पर लोगों ने शिक्षक को सिखाया सबक

5 of 7
रोते हुए घर पहुंची छात्रा से मां ने कारण पूछा तो उसने सारी घटना बताई। मां ने ग्रामीणों को इस बारे में बताया। गुस्साए ग्रामीण स्कूल पहुंच गए और हंगामा कर दिया। पुलिस से पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने शिक्षक धर्मवीर को घेर लिया और उसकी धुनाई कर दी। काफी जद्दोजहद के बाद तय हुआ कि मामले की शिकायत दर्ज कराई जाएगी।

विज्ञापन

छात्रा को छेड़ने पर लोगों ने शिक्षक को सिखाया सबक

6 of 7
डीएसपी पवन शर्मा, बीईओ वीरेंद्र मलिक और डिप्टी डीईओ सुमित्रा वर्मा मौके पर पहुंचे। लंबी चर्चा के बाद पुलिस ने धर्मवीर को ले जाने के लिए बाहर निकाला तो ग्रामीण एक बार फिर उस पर टूट पड़े। पुलिसकर्मी जैसे तैसे उसे पुलिस वाहन तक ले आए। आरोपी को जब गाड़ी में बैठाया जाने लगा तो किसी ने डंडे से वार कर दिया। डंडा गाड़ी के शीशे पर जा लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा को छेड़ने पर लोगों ने शिक्षक को सिखाया सबक

7 of 7
पुलिस ने किसी तरह लाठी भांजकर भीड़ को खदेड़ा। बाद में ग्रामीणों ने छात्रा के साथ मारपीट करने वाली शिक्षिका पर हाथ साफ किए। पुलिसकर्मियों ने उसे भी ग्रामीणों से बचाते हुए निकाला और थाने ले गए। शाम को पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें