फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन्होंने तैयार की रणवीर और दीपिका पादुकोण की शादी की ड्रेस, चंडीगढ़ से है खास कनेक्शन

Fri, 02 Nov 2018 06:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
रणवीर-दीपिका
बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के चर्चे पूरे देश में हैं। दोनों की शादी की तैयारियां भी चल रही हैं। शादी के कार्ड छप चुके हैं। लेकिन दोनों की शादी का ड्रेस किसने तैयार किया इसके बारे में भी जान लीजिए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
डिजाइनर मोहम्मद मजहर
दीपिका और रणवीर की ड्रेस मोहम्मद मजहर डिजाइन करेंगे। इनका चंडीगढ़ से खास रिश्ता है। दरअसल मोहम्मद मजहर चंडीगढ़ से डिजाइनिंग की शिक्षा ले चुके हैं। वही दोनों की ड्रेस डिजाइन कर रहे हैं। मोहम्मद मजहर के द्वारा डिजाइन की गई लेयर्ड ट्यूनिक ड्रेस दीपिका पादुकोण अपनी शादी के संगीत जैसे कार्यक्रमों में पहनेंगी।
विज्ञापन

3 of 5
डिजाइनर मोहम्मद मजहर
डिजाइनर मोहम्मद मजहर चंडीगढ़ आइनिफ्ड इंस्टीट्यूट पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने अपना कलेक्शन धोबीघाट भी प्रस्तुत किया। इनका यह कलेक्शन लैकमे फैशन वीक में प्रदर्शित हो चुका है। मोहम्मद मजहर मुंबई और सहारनपुर में धोबियों को रोजगार के अवसर भी प्रदान कर चुके हैं। चंडीगढ़ के सेक्टर-8 स्थित आईनिफ्ड इंस्टीट्यूट के पूर्व छात्र भी रह चुके हैं। इनकी डिजाइन ड्रेस पहनकर अभिनेत्री सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा, तापसी पन्नू, स्वरा भास्कर रैंप पर कैटवॉक कर चुकी हैं।
 

4 of 5
deepika ranveer - फोटो : amar ujala
सलमान के लिए डिजाइन करेंगे कस्ट्यूम
डिजाइनर ने बताया कि वे बालीवुड स्टार सलमान खान की आगामी फिल्म भारत में उनकी ड्रेस डिजाइन करेंगे। फिल्म की कहानी 1947 बंटवारे पर आधारित होगी। इसलिए वे फिल्म के अनुसार सलमान को इंडियन वीयर में ही दिखाने वाले हैं। आईनिफ्ड के पूर्व छात्र रहे मोहम्मद मजहर ने बताया कि वे पूरे वाइट कलर में ड्रेस डिजाइन करते हैं, जो बालीवुड में अभी तक किसी ने नहीं किया है। इसलिए वे खुद को यूनिक मानते हैं। चार साल पहले अपना कैरियर शुरू करने वाले इस डिजाइनर की मुंबई के धोबीघाट कलेक्शन काफी चर्चित रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Deepika and Ranveer
डिजाइनर मोहम्मद मजहर भारत की पारंपरिक कला हाथ की कढ़ाई, बुनाई और धोबियों के कलर प्रिंट को बचाना चाहते हैं। इसलिए वे सहारनपुर के धोबीघाट के धोबियों और अन्य राज्यों के कढ़ाई एवं बुनाई कारीगरों के साथ अपने आगामी कलेक्शन तैयार करवा रहे हैं। वे इस कलेक्शन को 2019 में होने वाले फैशन वीक में डिस्पले करेंगे।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें