एक महिला ने अपने 6 फीट के पति को मारकर ढाई फीट के सूटकेस में पैक कर दिया था। मामले में अब वह सजा भुगतेगी, जानिए कैसे मारा था।
विज्ञापन
2 of 9
Mohali murder
- फोटो : अमर उजाला
मामला मोहाली का था। करीब पांच महीने पुराने एकम सिंह ढिल्लों हत्याकांड की आरोपी सीरत ढिल्लों के खिलाफ आरोप तय कर दिए गए हैं। उस पर हत्या करने, सबूतों को मिटाने व आर्म्स एक्ट के तहत आरोप तय किए गए हैं। जबकि मामले में सीरत की मां जसविंदर कौर, भाई विनय प्रताप सिंह व अन्य आरोपी जगत पर भी आपराधिक साजिश रचने के आरोप हैं।
विज्ञापन
3 of 9
Mohali murder
सीरत के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 201, 25 आर्म्स एक्ट के तहत आरोप तय किए गए हैं। सीरत की मां जसविंदर कौर तथा भाई विनयप्रताप को भी 120बी के तहत रखा गया है। सीरत के खिलाफ उन सभी धाराओं को जारी रखा गया है, जो एफआईआर में दर्ज थीं। 17 अगस्त से केस का ट्रायल शुरू हो जाएगा।
4 of 9
Mohali murder
जिक्रयोग है कि एकम सिंह ढिल्लों का शव 19 मार्च को पुलिस ने फेज-3बी1 स्थित बीएमडब्ल्यू कार की बैक सीट पर सूटकेस से बरामद किया था। इस संबंध में पुलिस को एक ऑटो चालक ने सूचित किया था। इसके बाद पुलिस ने एकम की पत्नी, उसके भाई और एकम की मां पर केस दर्ज किया था। पुलिस ने मामले में 55 गवाह बनाए है।
विज्ञापन
5 of 9
12 साल के बेटे ने खोली हत्या की पोल
- फोटो : अमर उजाला
गवाहों में ऑटो चालक तुल बहादुर भी शामिल हैं। जिसने फेज-3बी1 स्थित सीरत को 19 मार्च को कार की पिछली सीट पर सूटकेस में शव रखते देखा था। वहां पर सीरत का परिवार किराये पर रह रहा था। इसके अलावा सीरत के बच्चे, नौकरानी, गुरुद्वारा अंब साहिब के दो सेवादार भी गवाह बनाए गए हैं। मामले में उस मोबाइल शॉप के मालिक को भी गवाह बनाया गया है। हत्या के बाद जहां से सीरत ने मोबाइल फोन खरीदा था।
विज्ञापन
6 of 9
अब सीरत का लाई डिटेक्टर टेस्ट करवाएगी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सीरत की मां जसविंदर सिंह व भाई विनय प्रताप से पुलिस की स्पेशल टीम ने पूछताछ की थी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें जाने दिया था। हालांकि आरोपी में उनका भी नाम था। पुलिस आने वाले समय में इस मामले में एक सप्लीमेंट्री चालान भी पेश करेगी। यह उस समय पेश किया जाएगा जब पुलिस को हत्या में प्रयोग किए गए हथियार की फोरेंसिक रिपोर्ट, एकम सिंह की विसरा रिपोर्ट मिल जाएगी।
विज्ञापन
7 of 9
Mohali murder
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि मोहाली के फेस-3 बी में 19 मार्च 2017 सुबह एक सूटकेस बरामद हुआ था। सूटकेस में एक शव था। मृतक का नाम एकम ढिल्लों है, आरोप उसकी पत्नी सीरत कौर पर लगे। सीरत कौर कांग्रेस के पूर्व विधायक इंद्र सिंह मोफर की भतीजी हैं। सीरत 19 मार्च की सुबह अपनी मां के साथ सूटकेस को कार में रख रही थी, लेकिन सूटकेस भारी होने के कारण मुश्किल हो रही थी।
8 of 9
Mohali murder
सीरत ने एक ऑटो वाले को सहयोग के लिए बुलाया। तीनों मिलकर बैग कार में रख रहे थे कि ऑटो चालक के हाथ में खून लग गया। इसके बाद वह मौके से चला गया और फेज-3बी1 की मार्केट में खड़ी पीसीआर में तैनात पुलिसकर्मी को इस बारे में बताया। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, तब तक सीरत और उसकी मां वहां से फरार हो चुकी थीं। पुलिस ने मृतक के भाई और पिता की मौजूदगी में गाड़ी खोली।
गाड़ी में एक सूटकेस था, जिसे पुलिस ने बाहर निकाला और उसे खोलकर चेक किया तो उसमें से ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट जसपाल सिंह ढिल्लों के बेटे एकम (40) का शव बरामद हुआ। घर की तलाशी में 9 एमएम का माउजर गन भी बरामद हुआ। उसके बाद सीरत ने सरेंडर कर दिया। सीरत ने पूछताछ के दौरान कई खुलासे किये। सीरत ने पति की हत्या किए जाने के पीछे का कारण झगड़ा बताया।