फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 फीट के पति को मारकर सूटकेस में पैक करने वाली के साथ ये क्या हो गया?

Fri, 30 Jun 2017 09:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
1 of 5
12 साल के बेटे ने खोली हत्या की पोल - फोटो : अमर उजाला
6 फीट के पति को मारकर ढाई फीट के सूटकेस में पैक करने वाली बीवी के साथ जेल में ऐसी हरकत हो गई है, सुनकर हर कोई हैरान है।
विज्ञापन

2 of 5
Mohali murder - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, मोहाली के बहुचर्चित एकम हत्याकांड की मुख्य आरोपी सीरत कौर ढिल्लों ने जेल सुपरिंटेंडेंट पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। सीरज ने जज को दी शिकायत में कहा है कि जेल अधीक्षक उसे प्रताड़ित करते हैं और उस पर भद्दे कमेंट करते हैं। विरोध करने पर धमकाते हैं। कोर्ट ने सीरत की एप्लीकेशन को मंजूर कर लिया है।
विज्ञापन

3 of 5
करोड़ों के सिटरस स्कैम का आरोपी था एकम - फोटो : अमर उजाला
साथ ही जेल डिपार्टमेंट को दो दिन में आरोपी अधिकारी के खिलाफ उचित कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। सीरत ने जज को दी अपनी शिकायत में कहा है कि जेल सुपरिंटेंडेंट करनजीत सिंह संधू ने उसे अपने कमरे में बुलाकर कहा कि यदि वह चाहे तो उसे जेल में सारी सुविधाएं मिल सकती हैं। जेल में कोई उसे परेशान भी नहीं करेगा, वह आराम से रह सकती है। जेल में ही शराब का इंतजाम भी वह करवा देंगे।

4 of 5
मोहाली में पति को मारकर सूटकेस में पैक किया
सीरत का आरोप है कि उसने संधू की बात मानने से इनकार किया तो वह गुस्से से भर गया। उसके साथ अभद्रता पर उतर आया। जब वह ऑफिस से निकलने लगी तो दुपट्टा खींचकर रोकने की कोशिश की। लेकिन वह वहां से चली आई। सीरत ने बताया कि उसने अपने वकील के माध्यम से जेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अब सीरत का लाई डिटेक्टर टेस्ट करवाएगी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सीरत के वकील मनजिंदर सिंह बराड़ ने बताया कि उनकी तरफ से बुधवार को कोर्ट में एप्लीकेशन फाइल कर दी गई है। उन्होंने बताया कि अदालत ने जेल अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। वहीं जेल सुपरिंटेंडेंट ने सीरत के आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। जेल में कैमरे लगे हुए हैं। इसके अलावा सिक्योरिटी होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें