वे सब सवेरे रोजी रोटी कमाने के लिए निकले थे कि रास्ते में मौत आ गई। पांच लोगों शव सड़क पर ऐसे बिखर गए कि देखने वालों की चींख निकल गई।
विज्ञापन
2 of 5
मोगा हादसा
हादसा पंजाब के मोगा में हुआ। बाघापुराना-भगता भाई (बठिंडा) लिंक रोड पर पर गांव संगतपुरा के पास शनिवार सुबह तकरीबन 10 बजे साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में जीप बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में जीप में सवार पांच मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
3 of 5
मोगा हादसा
थाना बाघापुराना प्रमुख इंस्पेक्टर जंगजीत सिंह रंधावा ने बताया कि मरने वालों की पहचान सेवक सिंह, बादल सिंह, जगदेव सिंह, हंसा सिंह और विक्की सिंह के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान गुरदास सिंह, रणजीत सिंह, सतिनाम सिंह और साहिब सिंह के तौर पर हुई है। सभी मजदूर गांव सिरीएवाला (बठिंडा) के रहने वाले हैं।
4 of 5
मोगा हादसा
ये सभी ट्रक और ट्रालियों में भूसा भरने का काम करते हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि हादसा इतना भयानक था कि जीप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मृतकों के चीथड़े उड़ गए। उन्होंने बताया कि सभी मजदूर सुबह गांव सिरीएवाला से मुद्दकी (फिरोजपुर) में जीप (आरजे-141सी 0094) में सवार हो कर मजदूरी करने के लिए जा रहे थे।
इसी दौरान जब वह बाघापुराना -भगता भाई (बठिंडा) लिंक सड़क पर गांव संगतपुरा के पास पहुंचे तो अचानक साइकिल सवार सामने आ गया। चालक ने जैसे ही उसे बचाने की कोशिश की, जीप बेकाबू हो गई और पेड़ से जा टकराई।