पठानकोट आतंकी हमले के बाद बॉर्डर के दौरे पर पहुंचे गृहराज्य मंत्री ने बड़ा बयान दिया। देखिए तस्वीरों में।
विज्ञापन
पाक बॉर्डर पर मोदी के मंत्री ने माना, आतंकी हमले में कहां चूके
2 of 5
पठानकोट आतंकी हमले के बाद बॉर्डर के दौरे पर पहुंचे गृहराज्य मंत्री ने बड़ा बयान दिया। किरण रिजिजू ने माना कि पठानकोट और गुरदासपुर के बॉर्डर पर कई खामियां हैं। जिसका फायदा उठाकर आतंकी देश की सीमा में घुस आते हैं। उन्होंने कहा कि नहर के किनारों सहित किसानों की जमीन को लेकर जो भी खामियां सामने आईं हैं उन्हें जल्द खत्म किया जाएगा।
विज्ञापन
पाक बॉर्डर पर मोदी के मंत्री ने माना, आतंकी हमले में कहां चूके
3 of 5
दौरे के बाद केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने कहा कि देश के सुरक्षा प्रबंधों पर केंद्र सरकार विशेष तौर पर काम कर रही है। सीमाओं पर गैर-कानूनी तत्वों की रोकथाम के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं ताकि आतंकवाद पर पूरी तरह से रोक लगाई जा सके। रिजिजू सीमांत क्षेत्रों में पार्टी के पदाधिकारियों और सुरक्षा अधिकारियों के साथ दौरा करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
पाक बॉर्डर पर मोदी के मंत्री ने माना, आतंकी हमले में कहां चूके
4 of 5
किरण रिजिजू ने कहा कि पठानकोट में हुए आतंकवादी हमले के संबंध में पाकिस्तान की ओर से जो कार्रवाई की गई है उससे भारत सरकार संतुष्ट है। पाकिस्तान की ओर से पहली बार स्वीकार किया गया है कि आतंकी पाकिस्तान से आकर भारत में आतंकी घटनाओं को अंजाम देते हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने भी पीएम को आश्वासन दिया है कि वह इस मामले में प्रत्येक आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।
पाक बॉर्डर पर मोदी के मंत्री ने माना, आतंकी हमले में कहां चूके
5 of 5
उन्होंने कहा कि देश को उम्मीद है कि आरोपियों के खिलाफ पाकिस्तान सरकार कानून के अनुसार कार्रवाई करके सजा देगी। एक सवाल के जवाब ने उन्होंने कहा कि जल्दी ही आईसीपी (इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट) पर ट्रकों की स्कैनिंग के लिए स्कैनर लगाए जाएंगे। सुरक्षा सरकार का प्रथम काम है। सुरक्षा के नाम पर कोई भी समझौता नहीं होगा। उन्होंने इस दौरान बीएसएफ के अधिकारियों और सिपाहियों से भी बातचीत की।