फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानुषी छिल्लर को देखेंगे तो देखते ही रह जाएंगे, मिस वर्ल्ड की 10 UNSEEN PHOTOS

Thu, 30 Nov 2017 05:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 10
मिस वर्ल्ड 2017 - फोटो : self
Manushi Chhillar Images: मानुषी छिल्लर इतनी खूबसूरत हैं कि आप बस देखते ही रह जाएंगे और जमकर उनकी सुंदरता की तारीफ करेंगे। देखिए मिस वर्ल्ड 2017 की कुछ अनदेखी तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 10
manushi
मिस इंडिया मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया और अपने डॉक्टर माता-पिता के साथ देश का सिर फक्र से ऊंचा कर दिया। 14 मई 1997 को जन्मी हरियाणा की छोरी मानुषी छिल्लर ने जून 2017 में मिस इंडिया का खिताब जीता था।

 
विज्ञापन

3 of 10
manushi
मानुषी 1966 में पहली बार मिस वर्ल्ड बनी रीता फारिया को अपना आदर्श मानती हैं। रीता फारिया के बाद साल 1994 में ऐश्वर्या राय, 1997 में डायना हेडन, 1999 में युक्ता मुखी और साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने यह खिताब अपने नाम किया। अब 17 साल बाद मानुषी छिल्लर मिस वर्ल्ड 2017 बनी हैं।
 

4 of 10
'मिस इंडिया 2017' मानुषी छिल्लर
मानुषी छिल्लर रोहतक की कमल कॉलोनी वासी डॉ. मित्रवसु चिल्लर की बेटी हैं। उनकी मां नीलम दिल्ली के इबहास में डिपार्टमेंट अॉफ न्यूरोकैमिस्ट्री की हेड हैं। मानुषी ने दिल्ली के सेंट थॉमस स्कूल और सोनीपत के भगत फूल सिंह गर्वमेंट मेडिकल कॉलेज फॉर वीमेन से पढ़ाई की है।
विज्ञापन

5 of 10
'मिस इंडिया 2017' मानुषी छिल्लर
मानुषी को नृत्य, गायन, कविता लिखने और चित्रकारी का शौक है। मानुषी जहां चिकित्सा विज्ञान की पढ़ाई कर रही हैं, वहीं उनकी बहन वकालत में अध्ययनरत हैं और उनका छोटा भाई अभी स्कूल में है।
विज्ञापन

6 of 10
'मिस इंडिया 2017' मानुषी छिल्लर
मानुषी शुरु से ही पढ़ाई के साथ सामाजिक कार्यों से जुड़ी रहीं हैं। डॉक्टरी की पढ़ाई करने के बाद भी मानुषि अपनी खूबसूरती के दम पर एक सुपरमॉडल बन गईं। मानुषी मिस हरियाणा भी रह चुकी हैं।
विज्ञापन

7 of 10
'मिस इंडिया 2017' मानुषी छिल्लर
जून 2017 में मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद मानुषी छिल्लर पहली बार अपने गांव पहुंची थी तो उन्होंने उन्होंने बताया था कि मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के लिए वे एमबीबीएस का एक साल ड्रॉप कर रही हैं, हालांकि ये भी कहा था कि प्रतियोगिता पूरी होने के बाद वे इसे पूरा करेंगी।

8 of 10
Manushi Chillar
मानुषी में कुछ कर गुजरने का जज्बा इतना था कि उन्होंने इतना बड़ा फैसला लिया और मां बाप ने भी इसमें उनका साथ दिया। वैसे भी मॉडलिंग और ग्लैमर की दुनिया उनका पहला शौक है। ऐसे में मेडिकल की पढ़ाई और ब्यूटी कांटेस्ट की तैयारी में बैलेंस करने में दिक्कत जरूर आई, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि वे एमबीबीएस पूरी नहीं करेंगी।

9 of 10
Manushi Chillar
एमबीबीएस पूरी करके  डॉक्टर बनकर वे बहुत से ऐसे काम करना चाहती हैं, जो महिलाओं के हित में होंगे। मानुषी छिल्लर ​कहती हैं कि कुछ भी करने की कोई सीमा नहीं होती। हम सीमा से परे हैं और हमारे सपने भी अनंत हैं। हमें खुद पर कभी भी संदेह नहीं करना चाहिए। उनके माता-पिता ने इसी सोच के साथ हरियाणा में उनकी परवरिश की।
विज्ञापन

10 of 10
manushi chillar - फोटो : सोशल मीड‌िया
मानुषी ये खिताब जीतने वाली छठी भारतीय सुंदरी हैं। मेडिकल स्टूडेंट मानुषी हेड टू हेड चैलेंज और ब्यूटी विद पर्पस सेगमेंट दोनों में अव्वल रहीं। उनसे अंतिम सवाल ये पूछा गया था कि दुनिया में किस पेशे की सेलरी सबसे ज्यादा होनी चाहिए और क्यों?
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें