देश में एक अनोखी शादी देखने को मिली। सात फेरे लेने के बाद दुल्हा-दुल्हन ने किया ऐसा काम, देखकर सभी ने तालियां बजाकर शाबाशी दी। काश सभी ऐसा करें...
विज्ञापन
2 of 6
सोनीपत में अनोखी शादी
हरियाणा के सोनीपत में एक दूल्हा-दुल्हन ने अपनी शादी में देहदान-अंगदान को आठवें वचन के रूप में स्वीकार करके विवाह को यादगार बना दिया। दोनों ने मंडप में ही अंगदान-देहदान का फार्म भरा। साथ ही 30 बारातियों और 52 घरातियों ने भी देहदान-अंगदान की घोषणा करते हुए फार्म भरा। यह अनोखी पहल दुल्हन शिवानी के कहने पर हुई। अंग खराब होने से सहेली की मौत के बाद से शिवानी अंगदान-देहदान की मुहिम चला रही हैं।
विज्ञापन
3 of 6
अनोखी शादी
निरथान गांव निवासी आनंद कुमार काफी समय से परिवार के साथ सोनीपत में रहते हैं। उनकी बेटी शिवानी जब रोहतक जिले के कंसाला गांव में मामा के घर रहकर पढ़ाई करती थी, तब उसकी सहेली की अंग खराब होने से मौत हो गई थी। उसी समय से शिवानी ने देहदान-अंगदान कराने की मुहिम शुरू की। शिवानी ने अपनी मुहिम को खुद की शादी से भी जोड़ दिया। शिवानी की शादी दिल्ली के नरेला में रहने वाले अश्विनी से तय हुई।
4 of 6
अनोखी शादी
शादी से पहले ही शिवानी ने अश्विनी से बातचीत करके शादी में आठवें वचन के रूप में अंगदान-देहदान को स्वीकार करना तय किया। साथ ही बारातियों और घरातियों से भी ऐसा ही कराने का फैसला किया। उनके फैसले से दोनों के परिवार वाले काफी खुश हुए और तैयार हो गए। दिल्ली के नरेला निवासी अश्विनी मंगलवार को बारात लेकर सोनीपत के पुलिस लाइन के कम्यूनिटी सेंटर पहुंचे तो उनका स्वागत लोगों ने देहदान और अंगदान के लिए जागरूक करने वाले पोस्टर दिखाकर किया गया।
विज्ञापन
5 of 6
अनोखी शादी
दुल्हन शिवानी का कहना है कि उनका मकसद सिर्फ इतना है कि शरीर का अंग खराब होने की वजह से किसी की मौत न हो। यदि लोग देहदान-अंगदान करेंगे तो कइयों की जान बचाई जा सकती है। देहदान-अंगदान से किसी इंसान की जिंदगी बचाई जा सकती है। देहदान और अंगदान अभियान को अपनी शादी से जोड़ने का इसीलिए फैसला लिया।
दूल्हे अश्विनी ने कहा कि शिवानी ने देहदान और अंगदान की मुहिम के बारे में बताया तो मुझे और परिवार वालों को काफी खुशी हुई। हम सभी ने अंगदान करने का फैसला लिया और फार्म भरे। हम सभी से आह्वान करते हैं कि हर किसी को देहदान और अंगदान करना चाहिए।