फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस वर्ल्ड 1966 रीता फारिया के साथ मानुषी छिल्लर का खास कनेक्शन, जानिए

Sun, 19 Nov 2017 04:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
मानुषी छिल्लर
1966 में देश को पहली बार मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली रीता फारिया के साथ मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर का खास कनेक्शन है, आप भी जानिए।
विज्ञापन

2 of 5
manushi
दरअसल, रीता फारिया भी मेडिकल की छात्रा थीं और मानुषी भी मेडिकल की पढ़ाई कर रही हैं। लेकिन मिस वर्ल्ड बनने के लिए मानुषी का जुनून ऐसा था कि उसने मेडिकल का एक साल ड्रॉप कर दिया था, ताकि वह कंपीटिशन पर फोकस कर सके। उसके इस फैसले से हालांकि उसका कैरियर दांव पर लग गया था, लेकिन मां बाप और परिजनों ने साथ दिया और नतीजा सभी के सामने है।
विज्ञापन

3 of 5
मानुषी छिल्लर बनी विजेता
मिस वर्ल्ड खिताब जीतने के बाद भी मानुषी ने माता पिता को इस सफलता का श्रेय दिया। प्रतियोगिता से ठीक कुछ दिन पहले मानुषी ने उनकी तस्वीर अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा की थी और उन्हें अपना प्रेरणास्रोत बताया था। मानुषी कहती हैं कि मेरे माता-पिता हमेशा से मजबूती के साथ खड़े रहे हैं और आज भी वे यहां मेरे साथ हैं। वे यहां मेरी ताकत बनने और खुशी देने आए थे। मैं अभी भी भावनाओं को जाहिर नहीं निकल पा रही हूं कि मैं कितनी खुश हूं।

4 of 5
'मिस इंडिया 2017' मानुषी छिल्लर
बता दें कि मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड-2017 की प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में अपने लाजवाब उत्तर से न केवल ताज अपने नाम किया, बल्कि दुनियाभर की सभी मां को भी गौरवान्वित होने का मौका दिया। उन्होंने मां के काम को दुनिया की सबसे महंगी जॉब बताया। शीर्ष तीन में पहुंचने के बाद फाइनल राउंड में ज्यूरी के सदस्यों ने मानुषी से पूछा कि किस पेशे में सबसे ज्यादा वेतन मिलना चाहिए और क्यों।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Manushi Chhillar
मानुषी ने इसके जवाब में कहा कि मां को सबसे ज्यादा सम्मान मिलना चाहिए। जहां तक वेतन का सवाल है तो इसके लिए उन्हें नकद में वेतन नहीं बल्कि सम्मान और प्यार मिलना चाहिए। मेरी मां सबसे बड़ी प्रेरणा हैं। सभी मां अपने बच्चों के लिए बहुत त्याग करती हैं, इसलिए मां की जॉब सबसे अधिक वेतन की हकदार है। मानुषी कार्डिक सर्जन बनना चाहती हैं। साथ ही ग्रामीण इलाकों में नॉन-प्रॉफिट पर आधारित अस्पताल खोलने की इच्छा है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें