फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: योगमय हुआ चंडीगढ़, सेक्टर 17 प्लाजा में हजारों लोगों संग योग करती दिखीं स्मृति ईरानी

Thu, 21 Jun 2018 11:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 4
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी
21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूरा चंडीगढ़ योगमय हो गया। सेक्टर 17 स्थित प्लाजा में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी हजारों लोगों के साथ योगा करती दिखीं। चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन

2 of 4
चंडीगढ़ में योग करते लोग
पंजाब के गवर्नर एवं चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं, केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी विशिष्ट अतिथि रहीं। सांसद किरण खेर ने भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्धा और होम्योपैथी (आयुष) इस कार्यक्रम के आयोजक मंत्रालय थे।
विज्ञापन

3 of 4
चंडीगढ़ में योग करते लोग
प्रशासनिक स्तर पर योग कार्यक्रम में शरीक होने वाले लोगों के लिए मैट, पानी की बोतल और रिफ्रेशमेंट का भी बंदोबस्त किया गया। योग कार्यक्रम में शरीक होने वाले लोगों की एंट्री सुबह 5 बजे से शुरू हो गई थी। सुबह करीब 6.15 बजे प्लाजा में लगे एलईडी स्क्रीन पर देहरादून से पीएम मोदी के योग कार्यक्रम का लाइव टेलिकास्ट दिखाया गया।
विज्ञापन

4 of 4
चंडीगढ़ में योग करते लोग
बता दें कि योग कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी देर रात करीब 8.30 बजे चंडीगढ़ पहुंचीं। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर प्रशासनिक अमला और भाजपा के वरिष्ठ नेता उनके स्वागत के लिए पहुंचे। इसके बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पंजाब के गवर्नर एवं चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर और सांसद किरण खेर से पंजाब राजभवन में मुलाकात की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें