फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेटर की सुसाइड का असली सच आया सामने, यूं पूरा किया था'ब्लू व्हेल' का टास्क

Wed, 27 Sep 2017 09:10 AM IST
मयंक तिवारी/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
1 of 7
Panchkula Suicide
ब्लू व्हेल ने 16 साल के युवा क्रिकेटर की जान ले ली। उसने गेम का टास्क पूरा करते हुए फंदा लगा लिया, जानिए उसने कैसे टास्क पूरे किए और फिर मौत के टास्क तक पहुंचा।
विज्ञापन

2 of 7
Panchkula Suicide
पंचकूला निवासी दसवीं के छात्र करण ठाकुर ने ब्लू व्हेल गेम का टास्क पूरा करते हुए घर में ही फंदा लगा लिया। उसने मौत का फंदा लगाने से पहले ब्लू व्हेल गेम का लिंक रोहतक के एक छात्र को भेज दिया था। लिंक भेजना ही करन की गेम का आखिरी टास्क था, जिसे पूरा करते हुए उसने जान दे दी। दूसरी ओर, रोहतक का छात्र भी सोमवार को गेम का टास्क पूरा करने वाला था। वह अपने पिता के मोबाइल से ब्लू व्हेल गेम खेलता था।
विज्ञापन

3 of 7
Panchkula Suicide
इससे पहले ही पुलिस छात्र के घर पहुंच गई और उसकी काउंसिलिंग की। छात्र का पता करन के मोबाइल से चला, जिसमें तीन सेंकेंड की एक कॉल थी। ट्रूकॉलर में यह नंबर रोहतक के चौधरी नाम से मिला, जिसे ट्रेस करते हुए पुलिस छात्र तक पहुंची। वह सांपला के पास एक गांव का रहने वाला है और करन का दोस्त है। वह दो साल पहले वह पंचकूला में अपने चाचा के पास रह कर पढ़ाई करता था।

4 of 7
Panchkula Suicide
करण ठाकुर और वह पंचकूला में एक साथ 10वीं तक पढ़े। इसके बाद छात्र सांपला आ गया। दोनों ही नॉन मेडिकल के छात्र थे। पुलिस के अनुसार करण और उसका दोस्त काफी समय से ऑनलाइन गेम खेलते थे। छात्र के सांपला आने के बाद भी वह करण के साथ ऑनलाइन गेम खेलता था। जांच में सामने आया कि आत्महत्या से पहले करण ने करीब एक सप्ताह पहले ही ब्लू व्हेल गेम का लिंक डाउनलोड किया था।

 
विज्ञापन

5 of 7
Panchkula Suicide
पंचकूला की साइबर सेल की छानबीन में पता चला है, दोनों दोस्त व्हाट्स ऐप पर चैट करते थे। करण लगातार अपने टास्क पूरा करने के साथ दोस्त को भी टास्क पूरा करने के तरीके बताता था। पुलिस ने परिवार वालों को छात्र पर नजर रखने की सलाह दी है। छात्र का लैपटॉप और मोबाइल जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह जानना चाहती है कि छात्र कहीं गेम खेलना शुरू तो नहीं कर दिया है। यदि उसने गेम खेलना शुरू कर दिया था तो कितने टास्क पूरा किया है।
विज्ञापन

6 of 7
Panchkula Suicide
वहीं जब छात्र की काउसिंलिंग की गई तो सामने आया कि पिछले कई दिनों से उसका व्यवहार बदल गया था। वह परिवार में किसी से भी बातचीत नहीं करता था। छात्र ने बताया कि गेम का हर टास्क पूरा करने के बाद से ही उसका व्यवहार बदल जाता था। जैसे ही टास्क पूरा होता तो वह रोमांच के लिए अगले टास्क का इंतजार करता था। अब वह आत्महत्या के अलग-अलग तरीकों के बारे में भी सोचने लगा था। धीरे-धीरे छात्र परिवार के लोगों से अलग होता चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
व्हेल
पंचकूला पुलिस से मिले इनपुट के बाद लिंक रिसीव करने वाले छात्र की काउंसिलिंग की गई है। पुलिस ने छात्र का लैपटॉप और मोबाइल जब्त कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
- पंकज नैन, एसपी, रोहतक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें