फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमा दास का कारनामा देख भावुक हुए मिल्खा सिंह और कर दी बड़ी भविष्यवाणी, बोले- बेटी तुझे सलाम

Mon, 16 Jul 2018 01:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
हिमा दास
18 साल की उम्र में हिमा दास ने जो इतिहास रचा, देखकर मिल्खा सिंह भावुक हो गए और कहा कि बेटी तुझे सलाम करता हूं। साथ ही उन्होंने धावक को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर डाली।
विज्ञापन

2 of 6
Hima Das
हिमा दास असम के एक साधारण किसान की बेटी हैं, जो चावल की खेती करते हैं। वह बेहद साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं। हिमा में आईएएएफ विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 400 मीटर दौड़ स्पर्धा में गोल्ड पदक जीता है। इसी जीत के साथ ही हिमा विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की ट्रैक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय बन गईं हैं।
विज्ञापन

3 of 6
hima das
फिनलैंड में आयोजित चैंपियनशिप में हिमा ने 400 मीटर की दौड़ स्पर्धा में 51.46 सेकेंड का समय लेकर स्वर्ण पदक जीता और दुनिया भर में देश का नाम ऊंचा कर दिया। उनके पीछे रोमानिया की एंड्रिया मिक्लोस 52.07 सेकेंड के साथ दूसरे और अमेरिका की टेलर मैनसन 52.28 सेकेंड के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

4 of 6
hima das
वहीं हिमा दास का यह कारनामा देखकर फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह ने बहादुर बेटी को सैल्यूट करते हुए कहा कि युवा धावक ने यह कारनामा करके दिखा दिया कि भारतीय महिलाएं किसी से कम नही हैं। वर्षों बाद मैंने कोई ऐसी एथलीट देखी है, जिसने टॉप की विदेशी महिला खिलाड़ियों को ट्रैक पर कमाल किया है।
विज्ञापन

5 of 6
hima das
अमर उजाला से बातचीत के दौरान मिल्खा सिंह ने बताया कि हिमा दास का यह कारनामा मैंने लाइव देखा। जैसे ही वो जीती, मैं खुशी के मारे उछल पड़ा। मेरे मुंह से निकला, जिउंदा रह मेरे पुत्तर पुत्तर, तूं देश दा नां रौशन कीता। इसके बाद मैंने हिमा दास के कोच और उनके परिवार वालों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हिमा दास
ओलंपिक में मेडल जीत सकती हैं..
मिल्खा सिंह ने कहा कि हिमा में काफी टैलेंट दिखाई दे रहा है। आगामी 2020 में जापान में होने वाली ओलंपिक में हिमा मेडल जीतकर इतिहास रच सकती है। 400 मीटर रेस के लिए स्टेमिना, स्पीड, स्ट्रैंथ होना एक एथलीट की कामयाबी के लिए सबसे जरूरी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें