फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए 81 साल की उम्र में भी मिल्खा सिंह फिट, अब दुनिया को देंगे तंदरुस्ती का फंडा

Mon, 14 Aug 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह
पाकिस्तान में जन्मे 'फ्लाइंग सिख' के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह 81 साल की उम्र में भी फिट हैं और अब वे अपनी इसी तंदरुस्ती का राज पूरी दुनिया को बताएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
मिल्खा सिंह
दरअसल, मिल्खा सिंह को वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) ने अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। इससे पहले नगर निगम भी मिल्खा सिंह को स्वच्छता अभियान का ब्रांड एंबेसडर बना चुका है।
विज्ञापन

3 of 6
मिल्खा सिंह
डब्ल्यूएचओ विश्व के देशों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर आपसी सहयोग एवं मानक विकसित करने की संस्था है। इस संगठन से 193 देश जुड़े हैं। यह संयुक्त राष्ट्र संघ की एक इकाई है। इसकी स्थापना सात अप्रैल 1948 में हुई थी। इसका उद्देश्य विश्व भर में लोगों के स्वास्थ्य के स्तर को ऊंचा करना है।

4 of 6
मिल्खा सिंह
डब्ल्यूएचओ की ओर से ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने पर मिल्खा सिंह ने कहा कि मुझे खुशी है कि इस संस्था ने मुझे अपने साथ जोड़ा। वह चाहते हैं कि मैं दूसरों को फिट और स्वस्थ रहने के लिए गाइड कर सकूं। साथ ही जिस तरह से मैंने खुद को फिट रखा है, उसके टिप्स लोगों तक पहुंचाने में मदद कर सकूं।
विज्ञापन

5 of 6
मिल्खा सिंह
मिल्खा सिंह ने बताया कि डब्ल्यूएचओ की शाखाएं विश्व भर में फैली हुई हैं। ब्रांड एंबेसडर बनने के बाद मुझे एशिया के देशों में सेवाएं देनी होगी। यह संस्था काफी समय से मुझे एप्रोच कर रही थी। मुझे खुशी है कि इसके जरिए लोगों खासकर युवाओं को सही रास्ते पर लाने का काम कर सकूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मिल्‍खा सिंह - फोटो : amar ujala
गौरतलब है कि डब्ल्यूएचओ का मुख्यालय स्विट्जरलैंड के जेनेवा शहर में है। भारत भी विश्व स्वास्थ्य संगठन का एक सदस्य देश है और इसका भारतीय मुख्यालय दिल्ली में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें