घटिया खाने पर सवाल उठाने वाले बीएसएफ के जवान तेज बहादुर यादव का मामला गरमाता जा रहा है। जानिए इनके बारे में सब कुछ।
विज्ञापन
2 of 10
बीएसएफ का जवान तेज बहादुर यादव
हरियाणा में महेंद्रगढ़ के राताकलां गांव में रहने वाले तेज बहादुर सिंह स्वतंत्रता सेनानियों की फैमिली से है। उनके पिता शेर सिंह बताते हैं कि उनके पिता ईश्वर सिंह आजाद सुभाष चंद्र बोस के साथ रहते थे। हरियाणा सरकार ने उन्हें ताम्र पत्र देकर सम्मानित कर रखा है।
विज्ञापन
3 of 10
बीएसएफ का जवान तेज बहादुर यादव
शेर सिंह के पांच बेटे हैं। उनका बड़ा बेटा सुभाष चंद गुजरात पुलिस में है। दूसरा बेटा कृष्ण दीप किसान है। तीसरे नंबर पर भीम सिंह है, जो बीएसएफ में है। वहीं चौथे स्थान नंबर का बेटा हनुमान है जो खेती करता है। सबसे छोटे हैं तेज बहादुर।
4 of 10
बीएसएफ का जवान तेज बहादुर यादव
तेज बहादुर की पत्नी शर्मिला रेवाड़ी की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है। उनका एक बेटा रोहित आईआईटी की तैयारी कर रहा है। तेज बहादुर के पिता शेर सिंह के पास 17 एकड़ जमीन है। वे परंपरागत तरीके से उस पर खेती कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 10
तेजबहादुर के वायरल वीडियो पर बोली पत्नीं
तेज बहादुर के बारे में शेर सिंह बताते हैं कि वह अपने दादा की तरह शुरूआत से अधिकारों की बात करता था। इस वजह से अब वह सेना में जब भी कोई अधिकार की बात उठाता है तो सेना में अफसर उसके खिलाफ कार्रवाई करते हैं।
विज्ञापन
6 of 10
तेजबहादुर के वायरल वीडियो पर बोली पत्नीं
बता दें कि मामला अब पीएमओ तक पहुंच गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने मामले की रिपोर्ट गृह मंत्रालय से तलब की है। वहीं, तेज बहादुर की पत्नी ने बात न करने देने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
7 of 10
तेजबहादुर के बाद मां ने भी खोला मोर्चा
तेजबहादुर की पत्नी ने बताया है कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब पति पर बयान वापिस लेने का दबाव डाला जा रहा है। BSF जांच का दिखावा कर रही है और अगर उनके पति को कुछ हुआ तो इसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी।
8 of 10
तेजबहादुर के बाद मां ने भी खोला मोर्चा
दूसरी ओर, पता चला है कि तेजबहादुर ने वीआरएस मांगी है और उनकी एप्लीकेशन मंजूर हो गई है। इसका खुलासा उन्होंने बुधवार को अपनी पत्नी शर्मिला को फोन करके किया। उन्होंने पत्नी से चंद मिनट अधिकारियों के मोबाइल से पत्नी से बात की।
9 of 10
तेजबहादुर के बाद मां ने भी खोला मोर्चा
तेज बहादुर ने पत्नी से कहा था कि मैं ठीक हूं, टेंशन मत लेना। अधिकारियों ने मेरा फोन जमा कर लिया है। इसलिए फोन बंद है। उनकी वीआरएस की एप्लीकेशन मंजूर कर ली गई है। अब 31 जनवरी को वीआरएस लेकर घर वापस आऊंगा।
गौरतलब है कि जेएंडके के पुंछ जिले में तैनात रहे बीएसएफ जवान तेज बहादुर ने तीन दिन पहले पीएम के नाम एक वीडियो वायरल किया था। वीडियों में बीएसएफ में अधिकारियों द्वारा खाने-पीने के सामान की खराब क्वालिटी के बारे में बताया गया था।