फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्यूट: कैंसर को हराया, अब मिस्टर वर्ल्ड बनने को यूरोप में नई जंग

Mon, 10 Oct 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
1 of 15
Anand Arnold
कैंसर जैसी घातक बीमारी को मात देकर ये मिस्टर इंडिया अब मिस्टर वर्ल्ड बनने की तैयारी में है। जानिए इनके बारें में।
विज्ञापन

2 of 15
मिस्टर वर्ल्ड बनने की तैयारी आनंद अर्नोल्ड
13 साल की उम्र में मिस्टर गोल्डन लुधियाना के खिताब ने किदवई नगर के 29 वर्षीय आनंद अर्नोल्ड के सपनों को पंख लगा दिए वहीं अगले ही कुछ दिनों में कैंसर ने उन्हें बेड पर लेटे रहने को मजबूर कर दिया। 
विज्ञापन

3 of 15
मिस्टर वर्ल्ड बनने की तैयारी आनंद अर्नोल्ड
बेड पर तीन साल तक उन्होंने इस उम्मीद से गुजारे कि कुछ करके दिखाना है। इस सोच ने हौसला बंधाया और 16 साल की उम्र में बॉडी बिल्डिंग शुरू की दी।

4 of 15
मिस्टर वर्ल्ड बनने की तैयारी आनंद अर्नोल्ड
करीब 6 साल बाद मिस्टर पंजाब बनकर फिर से खुद को मजबूती से खड़ा किया। 
विज्ञापन

5 of 15
मिस्टर वर्ल्ड बनने की तैयारी आनंद अर्नोल्ड
हालांकि इस दौरान स्पाइनल कोर्ड कैंसर और पैरालिसिस के कारण आनंद व्हीलचेयर पर थे, लेकिन मिस्टर पंजाब के खिताब ने जिंदगी को नए सिरे से शुरू करने में मदद की। 
विज्ञापन

6 of 15
मिस्टर वर्ल्ड बनने की तैयारी आनंद अर्नोल्ड
अब आनंद 14 से 17 अक्तूबर तक यूरोप के लुथानियां में होने वाली डबल्यूएफएफ-डबल्यूबीबीएफ मिस्टर वर्ल्ड चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। 
विज्ञापन

7 of 15
मिस्टर वर्ल्ड बनने की तैयारी आनंद अर्नोल्ड
वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन और वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन द्वारा आयोजित इस चैंपियनशिप में आनंद व्हीलचेयर बॉडी बिल्डर कैटेगरी में मिस्टर वर्ल्ड टाइटल के तले हिस्सा लेंगे। 

8 of 15
मिस्टर वर्ल्ड बनने की तैयारी आनंद अर्नोल्ड
यह जानकारी आनंद अर्नोल्ड, बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन (भारत) के प्रधान ललित सोनी ने शुक्रवार को इंटरनेशनल मार्केटिंग कारपोरेशन प्रा.लि. (आईएमसी) में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान दी। 

9 of 15
मिस्टर वर्ल्ड बनने की तैयारी आनंद अर्नोल्ड
इसमें आईएमसी के डायरेक्टर अशोक भाटिया, सत्यन भाटिया और रोहित सोनी उपस्थित रहे।

10 of 15
मिस्टर वर्ल्ड बनने की तैयारी आनंद अर्नोल्ड
ललित सोनी के मुताबिक 28 अगस्त को दिल्ली में अर्नोल्ड के ट्रायल हुए थे, जिसके बाद उनका सिलेक्शन इस चैंपियनशिप के लिए हुआ। 

11 of 15
मिस्टर वर्ल्ड बनने की तैयारी आनंद अर्नोल्ड
आनंद आईएमसी के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। उनके अलावा दिल्ली के राहुल जोशी फिटनेस मॉडल और अश्विनी शर्मा योगा कैटेगरी में चयनित हुए हैं।

12 of 15
मिस्टर वर्ल्ड बनने की तैयारी आनंद अर्नोल्ड
अर्नोल्ड ने बताया कि वह अब तक करीब 40 टाइटल जीत चुके हैं। जिसमें 12 बार मिस्टर पंजाब और तीन बार मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता शामिल है। 

13 of 15
मिस्टर वर्ल्ड बनने की तैयारी आनंद अर्नोल्ड
इसके अलावा आर्म रैसलिंग में भी वे गोल्ड मैडल विजेता हैं। वह साउथ इंडियन फिल्म सुप्रीम में भी दिखेंगे। उनके मुताबिक भले ही वह दिव्यांग है, लेकिन किसी से कम नहीं हैं। 

14 of 15
मिस्टर वर्ल्ड बनने की तैयारी आनंद अर्नोल्ड
इन सफलताओं के बावजूद उन्हें अब तक सरकार की तरफ से कोई नौकरी नहीं दी गई और न ही कोई स्पांसर दिया गया।
विज्ञापन

15 of 15
मिस्टर वर्ल्ड बनने की तैयारी आनंद अर्नोल्ड
उच्च अधिकारियों से कई बार बात की, लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें